Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अरुण चतुर्वेदी बोले-समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ेंगे:निकाय चुनाव से पहले संगठन को करेंगे मजबूत; 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' मंत्र दिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 6 views
अरुण चतुर्वेदी बोले-समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ेंगे:निकाय चुनाव से पहले संगठन को करेंगे मजबूत; 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' मंत्र दिया
अजमेर संभाग चुनाव प्रभारी एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के कार्य का संगठन स्तर पर आकलन किया जा रहा है। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने और आगामी चुनावों के लिए सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीता तो चुनाव जीता का मंत्र भी दिया। अरुण चतुर्वेदी बुधवार को एक दिवसीय दौर पर भीलवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। कांग्रेस मुक्त भीलवाड़ा का लक्ष्य जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद अब निकाय एवं पंचायतराज चुनावों में भी जिले को कांग्रेस मुक्त करने के लक्ष्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। उन्होंने चुनावों में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में चुनाव सह प्रभारी एवं पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व सांसद देवजी पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला सह प्रभारी मिट्ठूलाल जाट, विधायक उदयलाल भड़ाना, जग्गर सिंह सांखला, लालाराम बैरवा, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, बालूलाल चौधरी, बद्रीप्रसाद गुरुजी और पूर्व महापौर राकेश पाठक भी मंच पर मौजूद रहे। पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट, प्रहलाद त्रिपाठी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायतराज चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने पर मंथन किया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan