crime
अनूपपुर में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:जौनपुर से सोडाफैक्ट्री में मजदूरी करने आया; दोबारा दिखने पर परिजनों ने पुलिस को बताया
अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 32 वर्षीय आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है और बरगवां की सोडाफैक्ट्री में मजदूरी करने आया था। परिजनों ने आरोपी को दोबारा देखा तो उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। 7 सितंबर की घटना में दर्ज हुआ केस थाना प्रभारी फूलवती अहिरवार ने बताया कि आरोपी बृजभान उर्फ चंद्रभान (32) ओरिएंट पेपर मिल (ओपीएम) की कास्टिक सोडा यूनिट में काम करने आया था। वह सोडाफैक्ट्री बरगवां में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर को आरोपी एक सूने घर में घुसा और किशोरी से छेड़छाड़ की। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। दोबारा दिखा तो पहचान लिया हाल ही में आरोपी परिजनों को दोबारा दिखाई दिया। परिवार ने उसे पहचान लिया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसके साथ मारपीट भी की। सूचना मिलने पर चचाई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों से छुड़ाकर थाने ले गई। इसके बाद किशोरी की मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 331(3), 74, 75(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 और एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोर्ट से जिला जेल भेजा गया एसपी विक्रांत मुराब ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar