Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अनूपपुर में जमीन विवाद: भतीजे की हत्या:आरोपी चाचा खेत से गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल भेजा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
अनूपपुर में जमीन विवाद: भतीजे की हत्या:आरोपी चाचा खेत से गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल भेजा
अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बरटोला बसनिहा गांव में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना 12 अगस्त को हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी 50 वर्षीय दल सिंह मरावी को उसके खेत से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रमोद सिंह मरावी के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई विनोद सिंह मरावी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विनोद ने बताया कि प्रमोद 12 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर लगभग 1 बजे ग्रामीणों ने विनोद को फोन पर सूचना दी कि दल सिंह मरावी उर्फ बारे लाल (50 वर्ष) ने अपने घर में प्रमोद पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर विनोद अपने पड़ोसी ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ दल सिंह के घर पहुंचे। वहां घर की परछी में प्रमोद का खून से लथपथ शव पड़ा था। प्रमोद के सिर, गर्दन, दोनों तरफ के जबड़ों, दाहिने हाथ की कलाई और पीठ पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान थे। अत्यधिक खून बह जाने के कारण प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस विवेचना में सामने आया कि आरोपी दल सिंह मरावी (चाचा) अपने भतीजे प्रमोद सिंह से पूर्व में हुए बंटवारे में और जमीन देने की मांग कर रहा था। प्रमोद द्वारा जमीन देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद गहरा गया। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने अपने घर की परछी में प्रमोद पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। खेत में जाकर छिपा आरोपी राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकडे ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी चाचा दल सिंह घर से भागकर अपने खेत में छिप गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके खेत से पकड़ लिया। पुलिस ने तत्काल मौका मुआयना किया और आरोपी दल सिंह मरावी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा दल सिंह को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। कार्रवाई में सउनि यादवेन्द्र सिंह, अवधलाल अहिरवार, दीप चंद वर्मन, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, वीरेंद्र सिंह मार्को, प्रेम सिंह और आरक्षक विनोद कुमार शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan