Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अनूपपुर कलेक्टर-SP ने परखीं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां:एक्सीलेंस स्कूल मैदान का निरीक्षण किया; अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
अनूपपुर कलेक्टर-SP ने परखीं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां:एक्सीलेंस स्कूल मैदान का निरीक्षण किया; अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
अनूपपुर जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम कलेक्टर रत्नाकर झा और एसपी विक्रांत मुराब ने एक्सीलेंस स्कूल खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मैदान, सुरक्षा और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। शेष व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा फिलहाल फेंसिंग और गिट्टी का बुरादा बिछाने का काम ही किया गया है। उन्होंने साफ-सफाई, मंच निर्माण, रंग-रोगन, ध्वजारोहण स्थल, पेयजल, साउंड सिस्टम और बैठक व्यवस्था से जुड़े तमाम कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों की लगातार समीक्षा करें। सुरक्षा और पार्किंग का लिया जायजा एसपी विक्रांत मुराब ने समारोह स्थल पर सुरक्षा इंतजाम, यातायात नियंत्रण, प्रवेश-निकास द्वार और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पॉइंट पर तैनात रहने वाले पुलिस बल की संख्या और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। आश्रम का दौरा और परेड रिहर्सल स्थल निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के लिए चयनित परसवार स्थित राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह बालक आश्रम का भी दौरा किया। गौरतलब है कि एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर 6 अगस्त से ही पुलिस जवानों, एनसीसी और स्काउट गाइड के कैडेट्स द्वारा परेड का अभ्यास किया जा रहा है, जिसकी फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan