politics
अमरोहा में बछरायूं थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित:एसपी ने काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की
अमरोहा में कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी लखन सिंह यादव ने सोमवार शाम बड़ी कार्रवाई की। कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में बछरायूं थाना प्रभारी कुलदीप तोमर और मलेशिया चौकी प्रभारी दरोगा चांदवीर को निलंबित कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी को पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और ड्यूटी में लापरवाही को लेकर शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। थाने की जिम्मेदारी फिलहाल किसी को नहीं मिली निलंबन की कार्रवाई के बाद बछरायूं थाने की नई जिम्मेदारी फिलहाल किसी अन्य अधिकारी को नहीं सौंपी गई है। पुलिस विभाग में कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। एसपी लखन सिंह यादव ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar