Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
sports

अल्फाज-इरशाद का मुकाबला बराबरी पर छूटा:संभल में 2 दिवसीय दंगल का हुआ समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 3 views
अल्फाज-इरशाद का मुकाबला बराबरी पर छूटा:संभल में 2 दिवसीय दंगल का हुआ समापन, विजेताओं को किया सम्मानित
संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव मऊ भूड़ में आयोजित दो दिवसीय दंगल का सोमवार को समापन हो गया। दूसरे दिन अखाड़े में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए एक से बढ़कर एक दांव-पेच लगाए। सरायतरीन के पहलवान अल्फाज और चंदौसी के पहलवान इरशाद के बीच हुआ मुख्य मुकाबला काफी देर तक चला, लेकिन दोनों में से कोई निर्णायक बढ़त नहीं बना सका और कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल का आयोजन ग्राम प्रशासक अकरम खान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन असमोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी एवं एआईसीसी सदस्य हाजी मरगूब आलम ने किया। इसके बाद अखाड़े में विभिन्न वर्गों के पहलवानों के बीच मुकाबले शुरू हुए। दंगल में अलीगढ़, बदायूं, मुरादाबाद, जहांगीराबाद, अमरोहा और सम्भल समेत आसपास के जिलों से पहलवान पहुंचे। पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को चित करने के लिए कई तरह के दांव आजमाए। कई मुकाबलों में पहलवानों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। सबसे रोमांचक मुकाबला अल्फाज और इरशाद के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन काफी देर तक चले मुकाबले के बावजूद कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला। अंत में मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को हाजी मरगूब आलम ने पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। साथ ही युवाओं को खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। मेले में उमड़ी भीड़ दंगल के साथ गांव में मेले का भी आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की, जबकि बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया। दंगल और मेले को लेकर पूरे दिन ग्रामीणों में उत्साह बना रहा। कार्यक्रम स्थल पर थाना हयातनगर पुलिस भी तैनात रही। पुलिस ने दंगल और मेले में जुटी भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस की मौजूदगी में आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan