Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

अजमेर में 4 वोट से जीती कांग्रेस पार्षद:निलंबित ASI की पत्नी मीनाक्षी मीणा भी बनी पार्षद; 80 पार्षदों की प्रोफाइल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
अजमेर में 4 वोट से जीती कांग्रेस पार्षद:निलंबित ASI की पत्नी मीनाक्षी मीणा भी बनी पार्षद; 80 पार्षदों की प्रोफाइल
अजमेर नगर निगम चुनाव की मतगणना पूरी होने के साथ 80 वार्डों में पार्षदों की तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को 32 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिलीं। इन नतीजों में सियासत के साथ कई दिलचस्प चेहरे और किस्से भी सामने आए हैं। देवनानी के वार्ड-4 की हॉट सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं मोनिका जैन जीतीं और 16.03 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सबसे अमीर पार्षद बनीं। चुनाव के दौरान निलंबित हुए एएसआई की पत्नी मीनाक्षी मीणा भी वार्ड-60 से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पार्षद बन गईं। वहीं, वार्ड-26 में सुनील केन ने महज 4 वोट से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड-80 की 21 वर्षीय काश्यपी सांखला सबसे युवा पार्षद बनीं। अब देखें आपके वार्ड से कौन बना पार्षद..... ......... पढें ये खबर भी... अजमेर में 36 साल बाद BJP को झटका:80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस, 32 पर भाजपा; 11 निर्दलीय बनेंगे 'किंगमेकर' अजमेर नगर निगम के चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 80 में से 37 वार्ड में कांग्रेस, 32 में भाजपा के प्रत्याशी जीते। जबकि निर्दलीय 11 सीटों पर जीते हैं। दोनों दलों को बहुमतनहीं मिला है। ऐसे में निर्दलीय किंगमेकर बनेंगे। रिजल्ट से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। बीते 36 साल से यहां भाजपा का बोर्ड रहा है। अजमेर शहर से स्पीकर वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल की प्रतिष्ठा दांव पर थी। इसके बावजूद इस बार कांग्रेस से पार्टी पिछड़ गई। पूरी खबर पढें अजमेर- कांग्रेस से रश्मि शर्मा-रश्मि हिंगोरानी मेयर पद की दावेदार:बीजेपी अनामिका और रंजना पर खेल सकती है दांव; अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है सीट अजमेर नगर निगम का 36 साल से भाजपा का बोर्ड बनाने का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है। नगर निगम चुनाव के रिजल्ट में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला और तय हो गया है कि निर्दलियों के भरोसे मेयर की कुर्सी मिलेगी। (पूरी खबर पढें) अजमेर-मंत्री और विधायक के वार्ड में हारे पार्टी के प्रत्याशी:भाजपा-कांग्रेस जिलाध्यक्षों के वार्डों में जीती सीटें; जानिए-बडे़ नेताओं के वार्ड में कौन हारा-कौन जीता अजमेर नगर निगम चुनाव में बडे़ नेताओं के वार्ड में रोचक परिणाम देखने को मिले हैं। अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी के वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल अपने ही वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को जीता नहीं सकीं। पूरी खबर पढ़िए...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan