Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

अब्दुल हन्नान ने हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की बैठक:बोले- जमीनी कार्यकर्ता संगठन की ताकत, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
अब्दुल हन्नान ने हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की बैठक:बोले- जमीनी कार्यकर्ता संगठन की ताकत, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर
हरदोई में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी और अवध जोन प्रभारी अब्दुल हन्नान ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हरदोई का दौरा किया। पदभार संभालने के बाद यह उनका जिले का पहला दौरा था। उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठन की बैठक की। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर अब्दुल हन्नान ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को प्राथमिकता बताते हुए सभी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ सक्रियता से काम करने को कहा। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने पर जोर दिया। कहा कि संगठन को लगातार सक्रिय और गतिशील बनाए रखना जरूरी है, ताकि आगामी चुनौतियों का सामना किया जा सके। जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा उत्साह जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि अब्दुल हन्नान का हरदोई में पहला आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का विषय है। उनके मार्गदर्शन से जिले में संगठन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव और सह प्रभारी के मार्गदर्शन से शहर संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय है और कार्यकर्ताओं के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया जाएगा। बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अरशद खुर्शीद, प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, डॉ. राजीव सिंह लोध, कुंवर मिथिलेश सिंह चौहान, महिला कांग्रेस नेत्री मंजूलता मित्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, सुरेंद्र कुमार और आकांक्षा वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा दान बहादुर सिंह, अभय कुशवाहा, शहर महासचिव इस्लाम गाजी, ओबीसी जिला अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, एससी/एसटी जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा और सेवादल जिला अध्यक्ष शिवम अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan