Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

आज का एक्सप्लेनर:पिटबुल डॉग महिला पर ही क्यों झपटा, जांघ-बाजू चबाई; क्या डरकर भागना गलत, कुत्तों की साइकोलॉजी समझिए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 6 views
आज का एक्सप्लेनर:पिटबुल डॉग महिला पर ही क्यों झपटा, जांघ-बाजू चबाई; क्या डरकर भागना गलत, कुत्तों की साइकोलॉजी समझिए
11 अगस्त को पंजाब के पटियाला में बैंक मैनेजर अंकित सभरवाल, पत्नी शेफाली और एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ किराए का घर देखने पहुंचे। गेट खुलते ही अंदर से निकला पालतू पिटबुल कुत्ता सीधे शेफाली पर झपटा। उनके शरीर के कई हिस्सों को चबा लिया। अंकित बचाने आए, तो उन्हें भी काटा, फिर वापस शेफाली की बांह नोचने लगा। आखिर कुत्ते ने शेफाली को ही अपना शिकार क्यों चुना, हमले के समय कैसे काम करती है खतरनाक कुत्तों की साइकोलॉजी, आज के एक्सप्लेनर में इस वायरल वीडियो का पूरा एनालिसिस.... इसकी 3 बड़ी वजहें हैं... 1. गेट के सबसे करीब या सबसे आगे होना 2. डरने वाला मूवमेंट और बॉडी लैंग्वेज 3. तेज और पतली आवाज पर कुत्ते रिएक्ट करते हैं यहां दो टर्म में फर्क समझिए- 'टेरिटोरियल बाइट' और ‘रीडायरेक्टेड अग्रेशन’ कुत्ते ने शेफाली पर हमला किया, तो ये 'टेरिटोरियल बाइट' थी, यानी उसने अपनी टेरिटरी में आने वाले खतरे पर हमला किया। जब अंकित ने शेफाली को बचाने की कोशिश की, तो कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। इसे वेटरनरी साइंस में 'रीडायरेक्टेड अग्रेशन' यानी 'पुनर्निर्देशित आक्रामकता' कहा जाता है। अमेरिकी एनिमल वेलफेयर संस्था ASPCA, यानी 'अमेरिकन सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' के मुताबिक, 'रीडायरेक्टेड अग्रेशन तब होता है, जब कुत्ता किसी एक टारगेट पर पहले से एग्रेसिव हो और उसी वक्त कोई दूसरा व्यक्ति बीच में दखल दे। इसीलिए कुत्तों के बीच चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करने वाले भी कुत्तों का शिकार बन जाते हैं। मिसाल के लिए - इसी महीने ग्रेटर नोएडा में एक पालतू पिटबुल एक अन्य पालतू कुत्ते को काट रहा था। एक महिला ने कुत्ते को छुड़ाने की कोशिश की। तभी पिटबुल ने उन्हें काट लिया। एक और टर्म है 'प्रोटेक्टिव बाइट', यानी अगर कोई कुत्ता अपने मालिक या किसी एक व्यक्ति के साथ खेल रहा है या खेल-खेल में एग्रेसिव हो गया है और कोई दूसरा व्यक्ति बीच में दखल दे, तो वह अपने मालिक को बचाने के लिए उस पर हमला कर सकता है। अंकित कुत्ते का असली टारगेट नहीं थे। 'CBT डॉग बिहेवियर' के क्लिनिकल एनिमल बिहेवियरिस्ट जिम गिलीज के मुताबिक, रीडायरेक्टेड अग्रेशन में कुत्ता सोच-समझकर नया टारगेट नहीं चुनता, बल्कि ये उसके पहले से मौजूद हाई एग्रेशन के फेज के बीच अचानक आने वाला एक तेज रिफ्लेक्स एक्शन होता है। उत्तेजना की इस स्थिति में भी मूल टारगेट अगर मौजूद है, तो कुत्ता वापस उस पर ही शिफ्ट हो जाता है। पिटबुल शेफाली की बांह को क्यों जकड़े रहा? हालांकि पिटबुल को लेकर एक गलत धारणा है कि ये शिकार के शरीर पर जबड़े लॉक कर लेता है। यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया के डॉ. आई. लेहर ब्रिस्बिन के मुताबिक, पिटबुल के जबड़े में शिकार लॉक करने का कोई खास मैकेनिज्म नहीं है। पिटबुल जैसी नस्लों में जबड़े में चबाने वाली मजबूत मांसपेशियां होती हैं, इसलिए ये गंभीर रूप से घायल कर सकते हैं। इसके पीछे कुत्ते की साइकोलॉजी और शरीर की साइंस है, इसे दो स्टेप में समझिए... स्टेप-1: हमले के दौरान सुन्न हो जाता है कुत्ते का शरीर स्टेप-2: एक लिमिट के बाद दर्द महसूस होता है क्या सभी कुत्तों की नॉर्मल साइकोलॉजी यही होती है? हर ब्रीड का कुत्ता एक टेरिटोरियल एनिमल है, यानी वह जिस जगह या घर में रहता है, उसे अपना इलाका मानने लगता है। डॉ. जूलिया अलब्राइट और के. प्लाउम के मुताबिक, ‘सभी कुत्तों के आक्रामक होने की सबसे बड़ी वजहें उनका डर या तनाव है। जब कोई अनजान उनके इलाके में आता है, तो ये डर के चलते आक्रामक हो जाते हैं।’ इस आक्रामकता, यानी एग्रेसिवनेस में कुत्ता आपको घूर सकता है, अपना शरीर अकड़ सकता है या फिर हमला भी कर सकता है। इस एग्रेशन का बेसिक साइकोलॉजिकल पैटर्न लगभग सभी कुत्तों में एक जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि पिटबुल जैसी नस्लों में बॉडी स्ट्रेंथ और बाइट-होल्ड की टेंडेंसी ज्यादा होती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किसी कुत्ते के बिहेवियर की सिर्फ 9% चीजें उसकी नस्ल के जीन की वजह से होती हैं। बाकी 91% व्यवहार उसकी परवरिश, ट्रेनिंग, सोशलाइजेशन और मालिक के बर्ताव से तय होता है। डॉग ट्रेनर चेतना मलिक दावा करती हैं कि सबसे ज्यादा बुरा बर्ताव सहने की ताकत पिटबुल में होती है। अगर आंकड़ा जुटाया जाए, तो सबसे कम हमला करने वाला कुत्ता पिटबुल है। अमेरिका में इसे ‘नैनी डॉग’ कहते हैं, क्योंकि ये बच्चों को संभालने में सबसे अच्छा कुत्ता माना जाता है। डॉग ट्रेनर अदनान खान कहते हैं, ‘नस्ल नहीं, बल्कि अनुशासन और एक्सरसाइज की कमी से डॉग बाइट के मामले होते हैं। पिटबुल जैसी हाई-एनर्जी नस्लों को अगर रोजाना पर्याप्त एक्सरसाइज न मिले, तो उनका एनर्जी और फ्रस्ट्रेशन एग्रेशन के तौर पर बाहर आ सकता है। -------- ये खबर भी पढ़ें... पटियाला में पिटबुल डॉग के हमले का VIDEO:मकान देखने आए दंपती पर झपटा; महिला की बाजू, जांघ, कूल्हा चबाया; पति की पीठ नोची पटियाला में एक मकान देखने पहुंचे दंपती पर घर में पल रहे कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता पिटबुल नस्ल का था, जिसने सीधे महिला का पैर पकड़ा। जब महिला के पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते ने व्यक्ति की पीठ चबा ली। पूरी खबर पढ़ें...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan