politics
आगरा में शराब के ठेके को लेकर प्रदर्शन तेज:34वें दिन धरना जारी, हाईकोर्ट में सुनवाई आज; महिलाएं बोली- ठेका बंद कराने तक लड़ाई रहेगी जारी
आगरा जयपुरा हाउस स्थित आलोक नगर में शराब के ठेके के विरोध में कॉलोनी निवासियों का 34वें दिन धरना जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आज इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके लिए आबकारी विभाग के आयुक्त को तलब किया गया हैं। अभी तक सुनवाई हमारे पक्ष में रही है। लेकिन अगर एक प्रतिशत भी कहीं दिक्कत आती है, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। स्थानीय लोगों ने बताया-एक महीने से कॉलोनी की महिलाएं धरने पर हैं। 11 जुलाई से शराब की एक बूंद तक नहीं बिकने दी, और आगे भी नहीं विकने देंगे। मंगलवार को विराध में सुंदरकांड का पाठ किया था। 15 अगस्त को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर ठेके के सामने ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छोटे-छोटे बच्चे प्रस्तुति देकर ठेके से आजादी की मांग करेंगे। अभी तक कॉलोनी के लोग प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब छोटे-छोट बच्चे भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। कॉलोनी में ठेका स्वीकार नहीं है। जब तक शराब का ठेका बंद नहीं होता हैं, जब तक लड़ाई जारी रहेगी। एक प्रदर्शन में स्थानीय पार्षद भी हमारे साथ है। कुछ दिन पहले क्षेत्र के विधायक कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ठेके को बंद करा दिया था। लेकिन 10 दिन बाद फिर से खुल गया। हाई कोर्ट ने ठेके को लेकर आबकारी विभाग को फटकार लगाई थी। इसके बाद भी विभाग मनमानी कर रहा हैं।
Read full article on Bhaskar