Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

आगरा में प्रति व्यक्ति आय 12,913 रुपए बढ़ी:शहर की GDP एक साल में 11.2% बढ़ी, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 2.91% हिस्सेदारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 2 views
आगरा में प्रति व्यक्ति आय 12,913 रुपए बढ़ी:शहर की GDP एक साल में 11.2% बढ़ी, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 2.91% हिस्सेदारी
आगरा की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। वर्ष 2023-24 में आगरा की जिला सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 79,215 करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 88,064 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस तरह जिले की अर्थव्यवस्था में एक साल में 11.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश की कुल अर्थव्यवस्था में आगरा की हिस्सेदारी भी 2.91 प्रतिशत है। बैठक में प्रस्तुत किए जिले के आंकड़े मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में जनपद की अर्थव्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने जिले की आर्थिक स्थिति के आंकड़े प्रस्तुत किए। समीक्षा में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में आगरा की प्रति व्यक्ति आय 1,31,692 रुपये थी। वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 1,44,605 रुपये हो गई। यानी एक साल में प्रति व्यक्ति आय में 12,913 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर जोर बैठक में मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर भी चर्चा हुई। सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि विकास और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में आगरा की भूमिका और मजबूत हो सके। आगरा में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि आगरा में प्रति व्यक्ति आय को और बढ़ाया जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan