Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

आगर में DPC जाटव और प्राचार्य मालवीय सस्पेंड:अधिकारियों से बदसलूकी, शिक्षकों को भड़काने पर कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 20, 2026 👁 1 views
आगर में DPC जाटव और प्राचार्य मालवीय सस्पेंड:अधिकारियों से बदसलूकी, शिक्षकों को भड़काने पर कार्रवाई
आगर-मालवा जिले के शिक्षा विभाग में अधिकारियों से बदसलूकी और काम में रुकावट डालने के मामलों में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने एक्शन लिया है। विभाग की आयुक्त ने जिला परियोजना समन्वयक (DPC) महेश कुमार जाटव और पालखेड़ी के स्कूल प्राचार्य के.सी. मालवीय को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। 18 सितंबर को जारी हुए आदेशों में दोनों पर अनुशासनहीनता और गंभीर गलत व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। कलेक्टर के सामने बदसलूकी और अफसरों को धमकाने का आरोप रविवार को सामने आए आदेश के मुताबिक, DPC महेश जाटव पर 12 सितंबर को जिला स्तर के अफसरों और कलेक्टर के सामने गलत व्यवहार करने का आरोप है। इसके अलावा, 13 सितंबर को शिक्षकों को भड़काने, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के कमरे में बिना इजाजत घुसकर काम में रुकावट डालने, धमकी देने और अधिकारियों को नीचा दिखाने की रिपोर्ट भी विभाग को सौंपी गई थी। प्राचार्य ने बनाया वीडियो, चक्काजाम के पोस्टरों का किया प्रचार वहीं, प्राचार्य के.सी. मालवीय पर 13 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में ऊंची आवाज में बदतमीजी करने और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। आदेश में कहा गया है कि वे बिना छुट्टी लिए जनसुनवाई में पहुंचे, आमरण अनशन और चक्काजाम से जुड़े पोस्टरों को फैलाया और अफसरों को गलत भाषा में पत्र लिखे। सस्पेंशन के दौरान देवास और शाजापुर रहेगा मुख्यालय दोनों अधिकारियों को नियमों के तहत सस्पेंड कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान DPC जाटव का मुख्यालय देवास और प्राचार्य मालवीय का मुख्यालय शाजापुर जिला शिक्षा अधिकारी का दफ्तर तय किया गया है। सस्पेंशन की अवधि में दोनों को नियमानुसार गुजारा भत्ता मिलता रहेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan