Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 12 हजार हुआ:सीएम योगी ने अयोध्या से की घोषणा, साड़ी के पैसे भी खाते में भेजे गए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 8, 2026 👁 1 views
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 12 हजार हुआ:सीएम योगी ने अयोध्या से की घोषणा, साड़ी के पैसे भी खाते में भेजे गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। देवरिया मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर 3 बजे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या से घोषणा की कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए प्रतिमाह और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। इसके साथ ही साड़ी खरीदने के लिए निर्धारित राशि भी सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। चार कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने वाली टीम सम्मानित कार्यक्रम में पोषण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। नियमित घर-घर संपर्क, पोषण संबंधी सलाह और सरकारी सेवाओं से जोड़ने के प्रयासों से चार बच्चों को एसएएम और एमएएम श्रेणी से सामान्य पोषण श्रेणी में लाया गया। इन बच्चों से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं, बच्चों के माता-पिता को प्रशंसा पत्र और पोषण पोटली देकर सम्मानित किया गया। ईसीसीई में बेहतर काम करने वाली 10 कार्यकत्रियां सम्मानित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के क्षेत्र में भी बेहतर काम करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। इन कार्यकत्रियों ने बच्चों को गतिविधि आधारित और आनंददायक तरीके से शुरुआती शिक्षा देने में बेहतर काम किया। कन्या सुमंगला योजना की 6 बालिकाओं को पुरस्कार 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की छह बालिकाओं को भी पुरस्कार दिए गए। राजकीय बाल गृह के दो बच्चों को भी सम्मानित किया गया। 'आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका बेहद अहम' कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मां और बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण, शुरुआती शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। मानदेय बढ़ाने का फैसला उनके काम, लगन और सेवाभाव के प्रति सरकार के सम्मान को दर्शाता है। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ाने और साड़ी खरीदने के लिए सीधे खाते में राशि भेजे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में 'सुपोषित देवरिया-सशक्त देवरिया' के संकल्प को भी दोहराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि राजूमणि समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan