politics
80वें स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बाइक रैली में दिखा देशभक्ति का उत्साह
कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की ओर से शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई। रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई यात्रा को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन से लाल इमली चौराहा, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नानाराव पार्क, वीआईपी रोड और जिलाधिकारी कार्यालय होते ...
Read full article on Swatantra Prabhat