politics
8 दिन में चमका दिया तरकुलहा मंदिर का पोखरा:सीएम योगी ने युवाओं की सराहना की, पोखरे के सुंदरीकरण का दिया भरोसा
गोरखपुर के तरकुलहा माता मंदिर के पास स्थित एक पोखरे को साफ करने वाले दो युवकों से CM योगी ने मुलाकात की। CM ने उनकी सोच और मेहनत की सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्राचीन पोखरे का सुंदरीकरण और स्थायी कलाकल्प जल्द कराया जाएगा। दोनों युवाओं ने इस सफाई के लिए एक महीने का संकल्प लिया था। पांच सितंबर से हर दिन पोखरे से जलकुंभी और गंदगी हटाना शुरू किया और 8 दिन के अंदर ही अपना मिशन पूरा कर लिया। उनके इस काम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ। लोगों ने कमेंट, शेयर और लाइक के माध्यम से उनकी तारीफ की। श्रद्धालुओं की परेशानी देख बनाया मन चौरीचौरा के गांव भाऊपुर के रहने वाले अनुपम गुप्ता और करन निषाद ने मंदिर स्थित पोखरे की गंदगी से श्रद्धालुओं को परेशानी होते हुए देखा। तब उन्होंने यह निर्णय लिया इसकी सफाई मिलकर करेंगे। जिसके लिए एक महीने का समय तय किया। दोनों युवाओं ने पांच सितंबर से दर दिन श्रमदान कर पोखरे से जलकुंभी और गंदगी हटाना शुरू किया। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धा और सेवा भाव से किए जा रहे इस कार्य को देखकर युवाओं की सराहना की। वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी उनके सेवा भाव और समर्पण की प्रशंसा की। शासन तक पहुंची जानकारी युवाओं की इस पहल की जानकारी शासन तक पहुंची तो बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एसडीएम चौरीचौरा ने अनुपम गुप्ता और करन निषाद से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने युवाओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद एसडीएम ने दोनों युवाओं को एनेक्सी भवन पहुंचाया। दोनों करीब 10 बजे एनेक्सी भवन पहुंचे। CM ने दोनों के साथ फोटो खिंचवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों युवाओं से मुलाकात की। उनके साथ फोटो खिंचवाई और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों युवाओं की प्रशंसा की। पोखरे की सफाई के लिए उनके द्वारा किए जा रहे श्रमदान और सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके योगदान को अनुकरणीय बताया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया कि मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित प्राचीन पोखरे का सुंदरीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार जल्द कराया जाएगा।
Read full article on Bhaskar