Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

61 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोका गया:शत प्रतिशत पुष्टाहार वितरण न होने पर एटा में कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 1 views
61 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोका गया:शत प्रतिशत पुष्टाहार वितरण न होने पर एटा में कार्रवाई
एटा जनपद के विकास खंड सकीट में 61 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोक दिया गया है। यह कार्रवाई शत प्रतिशत पुष्टाहार वितरण सुनिश्चित न करने और पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग में लापरवाही बरतने के कारण की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर पुष्टि की है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेंद्र प्रसाद ने बीते सोमवार को एक बैठक की थी। इसमें फीडिंग प्रगति रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने रोष व्यक्त किया था। पुष्टाहार वितरण और फीडिंग कार्य संतोषजनक न पाए जाने के कारण इन 61 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय रोकने की संस्तुति की गई थी। वितरण के लिए लगातार निर्देशित किया जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार पुष्टाहार का वितरण एफआईएस (FIS) के माध्यम से कर पोषण ट्रैकर ऐप पर फीड करना अनिवार्य था। सकीट ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा वितरण में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। सिंह ने आगे बताया कि उन्हें कई बार दूरभाष, सोशल मीडिया और वॉइस कॉल के माध्यम से वितरण के लिए लगातार निर्देशित किया गया था, इसके बावजूद उन्होंने पुष्टाहार वितरण में रुचि नहीं ली। इसी कारण यह कार्रवाई की गई है। सभी संबंधित कार्यकत्रियों को दो दिन के भीतर शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan