Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

32वें एलिमिनेशन राउंड में तीन प्रत्याशी बाहर:प्रयागराज के कई दावेदार टॉप-10 में, देवेंद्र तीसरे, अजय पांचवें, पंचू सातवें स्थान पर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
32वें एलिमिनेशन राउंड में तीन प्रत्याशी बाहर:प्रयागराज के कई दावेदार टॉप-10 में, देवेंद्र तीसरे, अजय पांचवें, पंचू सातवें स्थान पर
प्रयागराज में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव की मतगणना में सोमवार, 14 सितंबर को 32वें एलिमिनेशन राउंड का नतीजा आया। इस राउंड में तीन उम्मीदवारों को चुनाव से बाहर कर दिया गया, अब 109 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। बाहर होने वाले उम्मीदवारों में प्रयागराज के तेज भान सिंह, बाराबंकी के रितेश कुमार मिश्रा और आगरा के अरविंद मिश्रा शामिल हैं। 32वें एलिमिनेशन राउंड में प्रयागराज के उम्मीदवारों का प्रदर्शन अच्छा रहा। प्रयागराज से देवेंद्र मिश्रा नागराहा 4617 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अजय यादव 3752 वोटों के साथ पांचवें और पंचू राम मौर्य 3685 वोटों के साथ सातवें स्थान पर हैं। इमरान माबूद खान (आईएम खान) 3287 वोटों के साथ नौवें नंबर पर बने हुए हैं। इस तरह प्रयागराज के चार उम्मीदवार टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसके अलावा, प्रयागराज के अमरेंद्र नाथ सिंह 3094 वोटों के साथ 12वें, इमरान उल्लाह 2801 वोटों के साथ 19वें और राकेश पाठक 2681 वोटों के साथ 21वें नंबर पर हैं। प्रयागराज के अन्य उम्मीदवारों में अशोक कुमार त्रिपाठी को 2028, धीरेज श्रीवास्तव को 1980, अतुल कुमार द्विवेदी को 1967 और देवेश कुमार शुक्ल को 1905 वोट मिले हैं। ये सभी उम्मीदवार अभी भी चुनाव मैदान में बने हुए हैं। इसी राउंड में प्रयागराज के तेज भान सिंह चुनाव से बाहर हो गए। उन्हें 32वें एलिमिनेशन राउंड में बाहर किया गया। इससे पहले उनके पास 612 वोट थे। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ रही है, उम्मीदवारों के बीच मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है। खासकर प्रयागराज के कई उम्मीदवारों के टॉप-10 में बने रहने से जिले की स्थिति मजबूत दिख रही है। देवेंद्र मिश्रा नागराहा तीसरे नंबर पर हैं, जबकि अजय यादव, पंचू राम मौर्य और इमरान माबूद खान भी टॉप-10 में अपनी दावेदारी बनाए हुए हैं। 32वें एलिमिनेशन राउंड के बाद अब कुल 109 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं, जबकि तीन बाहर हो चुके हैं। आने वाले एलिमिनेशन राउंड में मुकाबला और कड़ा होने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan