top
1,500 रुपए के लेनदेन में बुजुर्ग की हत्या:उधार के पैसे मांगने पर सिर पर डंडा मारा; 30 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
गोंडा में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे 1500 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उधार के पैसे मांगने पर राम अनुज पांडे ने रमेश कोरी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार शाम करीब 7 बजे घटना के 30 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर बैरिया गांव का है। गन्ने के बीज के लिए दिए थे 1500 रुपए रमेश कोरी के बेटे राजमन कोरी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ सालपुर बाजार जा रहे थे। बिशुनपुर बैरिया चौराहा डीहा के पास उन्होंने राम अनुज पांडे से 1500 रुपए वापस मांगे थे। यह रकम गन्ने के बीज के लिए उधार दी गई थी। आरोप है कि राम अनुज ने न तो बीज दिया और न ही रकम वापस की। पैसे मांगने पर विवाद, डंडे से सिर पर हमला राजमन के मुताबिक, पैसे मांगने पर राम अनुज पांडे ने रमेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं रमेश की मौत के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मौत की सही वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी। 30 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद देहात कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम करीब 7 बजे राम अनुज पांडे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा बरामद करने का दावा किया है। आरोपी को जेल भेजा गया देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी राम अनुज पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar