Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

15 अक्टूबर से तीन दिवसीय जश्न-ए-सर सैयद

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
15 अक्टूबर से तीन दिवसीय जश्न-ए-सर सैयद 16 को सेमिनार व लेखन प्रतियोगिता, 17 अक्टूबर को बैतबाज़ी और समापन समारोह मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में तीन दिवसीय जश्न-ए-सर सैयद-2026 का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रेमचंद सेमिनार हॉल में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता माइनॉरिटी एजुकेशनल एसोसिएशन, मेरठ के महासचिव आफ़ाक अहमद ख़ान ने की। संचालन डॉ. शादाब अलीम ने किया। उर्दू विभाग और सर सैयद एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले आयोजन में शोधार्थी सेमिनार, सर सैयद व्याख्यान श्रृंखला, लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता और बैतबाज़ी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सर सैयद राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक प्रो. असलम जमशेदपुरी ने बताया कि सेमिनार में स्थानीय शोधार्थियों के साथ अन्य महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के शोधार्थी भी शामिल होंगे। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और सहारनपुर के विद्यालयों-महाविद्यालयों में सर सैयद क्विज और व्याख्यान श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी। 15 अक्टूबर को सर सैयद व्याख्यान श्रृंखला के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 16 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से सेमिनार और दोपहर 2:30 बजे से लेखन प्रतियोगिता होगी। 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वी कमिट सोसाइटी के तत्वावधान में बैतबाज़ी प्रतियोगिता और शाम तीन बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में डॉ. हाशिम रज़ा ज़ैदी, अतुल सक्सेना, डॉ. आसिफ अली, डॉ. इरशाद सियानवी, फ़रज़ाना बिंत आसिम, सैयदा मरियम इलाही, फ़रहत अख्तर व मोहम्मद शमशाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan