Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

15 अगस्त को स्टेशन पर लगा था पुराना गंदा तिरंगा:कोरबा युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई और FIR की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 3 views
15 अगस्त को स्टेशन पर लगा था पुराना गंदा तिरंगा:कोरबा युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई और FIR की मांग
कोरबा रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का मामला सामने आने के बाद युवा कांग्रेस ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 15 अगस्त को स्टेशन पर लगा तिरंगा धूल-मिट्टी से सना हुआ था और रेलवे प्रशासन ने उसे न तो बदला और न ही साफ कराया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्टेशन पर प्रदर्शन के बाद ARM को सौंपा ज्ञापन युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद रेलवे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरबा रेलवे क्षेत्र रेलवे को बड़ा राजस्व देता है, इसके बावजूद स्टेशन सुविधाओं और व्यवस्थाओं के मामले में उपेक्षित है। स्टेशन मास्टर को दिया 'बेशर्म फूल' का गुलदस्ता विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने स्टेशन मास्टर को 'बेशर्म फूल' का गुलदस्ता भी भेंट किया। युवा कांग्रेस ने ज्ञापन में राष्ट्रीय ध्वज की स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल निलंबित करने और उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ट्रेनों को फिर शुरू करने और लेटलतीफी खत्म करने की मांग युवा कांग्रेस ने केवल तिरंगे के मामले तक विरोध सीमित नहीं रखा। कार्यकर्ताओं ने गेवरा रेलवे स्टेशन से पहले संचालित सभी ट्रेनों को दोबारा शुरू करने और ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म करने की मांग भी की। ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने कहा कि 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर पुराना और गंदा झंडा लगा रहना गंभीर लापरवाही है। उनके मुताबिक रेलवे प्रशासन ने जल्द नया तिरंगा लगाने का आश्वासन दिया है। थाने में आवेदन देने पहुंचे तो ASI से विवाद रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मामले की शिकायत की प्रति जमा कराने कोतवाली थाना पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात ASI अनीता खेस के साथ कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया। कार्यकर्ताओं ने ASI पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कोतवाली थाना के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan