Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

1 मकान के 2 सौदे कर 27.50 लाख का फ्रॉड:कानपुर में रकम मांगने पर एक पर तमंचा ताना, दूसरे को रास्ते में रोककर धमकाया; FIR

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
1 मकान के 2 सौदे कर 27.50 लाख का फ्रॉड:कानपुर में रकम मांगने पर एक पर तमंचा ताना, दूसरे को रास्ते में रोककर धमकाया; FIR
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक ही मकान का दो अलग-अलग लोगों से सौदा कर 27.50 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने एक पीड़ित की कनपटी पर तमंचा तान दिया। दूसरे पीड़ित को भी रास्ते में रोककर धमकाया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी अजय कुमार वर्मा, उसकी पत्नी पूनम वर्मा और बेटी संस्कृति वर्मा के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेज और लेनदेन की जांच कर रही है। साल 2018 में छह लाख में सौदा किया हनुमंत विहार निवासी प्रभांश सिंह गौतम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में अजय कुमार वर्मा ने पतरसा स्थित प्लॉट को अपनी पत्नी पूनम वर्मा के नाम बताते हुए उनसे छह लाख रुपए में सौदा किया था। मकान बनवाने के लिए उनके नाम 11.50 लाख रुपए का बैंक लोन भी कराया गया। प्रभांश के मुताबिक, उन्होंने अजय के खाते में 8.29 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा 80 हजार रुपए चेक और 3.71 लाख रुपए नकद दिए। अजय ने बैंक लोन की किस्तें खुद जमा करने का भरोसा दिया था। आरोप है कि अजय ने लोन की किस्तें जमा नहीं कीं। इसके चलते वर्ष 2022 में बैंक ने मकान सीज कर दिया। अब बैंक की ओर से मकान की नीलामी की तैयारी की जा रही है। प्रभांश का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर अजय की बेटी संस्कृति ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। रास्ता रोककर कनपटी पर तमंचा ताना प्रभांश के मुताबिक, दो सितंबर को अजय ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही दो लाख रुपए और देने की मांग की। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। दूसरे पीड़ित की मां से 15 लाख में किया मकान का सौदा दूसरे मामले में रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में अजय ने अपनी पत्नी पूनम वर्मा के नाम दर्ज 50 वर्गगज के मकान का सौदा उनकी मां ज्ञानवती से 15 लाख रुपए में किया था। रवि के मुताबिक, सौदा तय होने के बाद परिवार ने अलग-अलग माध्यमों से आरोपी को पूरी रकम दे दी। इसके बाद नवंबर 2023 में बैंक कर्मचारियों से जानकारी हुई कि जिस मकान का सौदा किया गया है, उस पर पहले से बैंक का लोन है। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अजय से मकान की रजिस्ट्री कराने को कहा, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। बाइक रोककर कनपटी पर तमंचा रखा, एक सप्ताह में 3 लाख मांगे रवि का आरोप है कि दो सितंबर को अरमापुर नहर पुल के पास अजय ने स्कूटी से उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। आरोप है कि अजय ने एक सप्ताह के भीतर तीन लाख रुपए लाने को कहा। रकम नहीं देने पर रवि और उनकी मां को जान से मारने की धमकी दी गई। 2 मुकदमे दर्ज, लेनदेन और संपत्ति के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस एक ही मकान को अलग-अलग लोगों से बेचने और रकम लेने के आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस अब दोनों सौदों से जुड़े दस्तावेज, बैंक लेनदेन, लोन से संबंधित कागजात और संपत्ति के स्वामित्व की जांच कर रही है। धमकी और तमंचा दिखाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि दोनों तहरीरों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan