Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

युशेप मार्केट में अवैध बेसमेंट बनाने पर दुकानें सील:नोटिस के बावजूद सुधार नहीं हुआ, नपा ने की कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 2 views
युशेप मार्केट में अवैध बेसमेंट बनाने पर दुकानें सील:नोटिस के बावजूद सुधार नहीं हुआ, नपा ने की कार्रवाई
नीमच के टैगोर मार्ग स्थित युशेप मार्केट में बुधवार शाम नगर पालिका ने जोरबा इन्फोटेक की तीन दुकानों को सील कर दिया। नगर पालिका के अनुसार, बेसमेंट निर्माण और तीन दुकानों को आपस में जोड़ने संबंधी शिकायत मिली थी। जांच के बाद नोटिस जारी किए गए और सुधार नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। सीएम हेल्पलाइन और लिखित शिकायत मिली थी नगर पालिका को सीएम हेल्पलाइन और लिखित रूप में शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता अरुण यादव ने आरोप लगाया था कि जोरबा इन्फोटेक ने नियमों का पालन किए बिना बेसमेंट का निर्माण किया है। शिकायत में तीन अलग-अलग दुकानों को आपस में जोड़कर एक करने की बात भी कही गई थी। नगर पालिका की टीम ने शिकायत के बाद मौके पर जांच की। नगरपालिका के अनुसार, जांच में शिकायत में बताए गए निर्माण संबंधी उल्लंघन पाए गए। नोटिस के बाद दुकानों को किया सील नगर पालिका अधिकारी खेमचंद मुजाल्दे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दुकान संचालक प्रेम सागर को नोटिस जारी किए गए थे। उनके मुताबिक, नोटिस के बावजूद निर्माण में सुधार नहीं किया गया। इसके बाद बुधवार शाम नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और तीनों दुकानों को सील कर दिया। नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan