politics
युवा मोर्चा की सेवा संकल्प यात्रा ब्यावर पहुंची:वृद्धाश्रम में भोजन, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान भी चला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का रूट नंबर-2 बुधवार शाम ब्यावर पहुंचा। शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड़ और विधायक शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। संकल्प कलश रथ के साथ 300 से ज्यादा बाइक सवार कार्यकर्ताओं की रैली शहर के मुख्य रास्तों से होकर मोती महल पहुंची। गुरुवार को यात्रा के तहत सेवा संवाद, वृद्धाश्रम में सेवा, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम मोदी से हुआ सेवा यात्रियों का संवाद गुरुवार सुबह अंबेडकर भवन में गुजरात के वडनगर से आए सेवा यात्रियों के साथ ‘सेवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़े और अलग-अलग जगहों से आए सेवा यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सेवा यात्रियों से संवाद किया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड़ और प्रदेश प्रवक्ता नम्रता सिंह सहित भाजपा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन इसके बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा एवं जिलाध्यक्ष आशीष सांड़ ने ब्रह्मानंद धाम स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को भोजन कराया और सेवा कार्य किया। सेवा वाटिका में लगाए 25 पौधे बीएम शर्मा महिला राजकीय महाविद्यालय परिसर में ‘सेवा वाटिका’ के रूप में 25 पौधों का पौधरोपण किया गया। इसके माध्यम से सेवा संकल्प यात्रा के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान यात्रा के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। अभियान में जिला कलेक्टर कमलराम मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकीर्ति सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बाइक रैली के साथ अजमेर रवाना हुई यात्रा ब्यावर में विभिन्न सेवा गतिविधियों के बाद सेवा संकल्प यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के नेतृत्व में बाइक रैली के रूप में अजमेर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दवा, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश संयोजक विक्रांत सिंह रावत, यात्रा जिला प्रभारी लोकेश शर्मा दौसा, युवा मोर्चा के रजत कुमावत, दीपक शर्मा, प्रकाश सिंह रावत, बच्छराज छीपा, प्रमोद शर्मा, अनिल जांगिड़, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष संजय भटेवरा, डूंगर सिंह रावत, देवराज गहलोत, ऋषि सिंह हुड्डा, संजय करेल एवं सज्जन सिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar