Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मंत्री पहनेंगे बुलेटप्रूफ जैकेट; सपा नेता बोला-SSP ने मार-मार के नचवाया; सोते-सोते अफसर की मौत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 2 views
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मंत्री पहनेंगे बुलेटप्रूफ जैकेट; सपा नेता बोला-SSP ने मार-मार के नचवाया; सोते-सोते अफसर की मौत
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ में सीएम योगी का सपा के पीडीए पर कटाक्ष किए जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर मेरठ में सपा नेता द्वारा एसएसपी अविनाश पांडेय पर मारपीट का आरोप लगाए जाने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- योगी बोले- अखिलेश ने कल्याण सिंह का अपमान किया, श्रद्धांजलि तक नहीं दी सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सपा पर हमला बोलते हुए कहा- अखिलेश यादव ने बाबूजी को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। यह उनका जातीय अपमान भी था। सपा के PDA पर भी तंज कसा। कहा- वे अलग-अलग समय पर 'पी' की अलग-अलग परिभाषा बताते हैं। कभी 'पी' को पिछड़ा बताते तो कभी पंडित बता देते। एक दिन 'पी' को पाकिस्तान बताने लगेंगे। पूरी खबर पढ़ें 2- मेरठ में सपा नेता फूट-फूटकर रोया, बोला-चोली के पीछे क्या है...गाने पर नचवाया मेरठ के सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने दावा किया कि SSP अविनाश पांडेय ने उन्हें अपने चैंबर में गालियां दीं। बुरी तरह से मारा-पीटा। अपने बूट से वार किए। हमें तब तक पीटा, जब तक कि बेहोश नहीं हो गए। बताया- पुलिसवालों ने मोबाइल पर गाना बजाया- 'चोली के पीछे क्या है'। हमसे इस गाने पर नचवाया। हम खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, फिर भी नचवाया। पूरी खबर पढ़ें 3- अखिलेश-मायावती को योगी सरकार ने दी बुलेट प्रूफ जैकेट, पहली बार 52 नेताओं को बांटी योगी सरकार ने अखिलेश यादव, मायावती समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री भी हैं। मंत्री संजय निषाद, नंद गोपाल ‘नंदी’, ओपी राजभर, अपर्णा यादव को जैकेट मिल गई है। एक जैकेट की कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही। मंत्री संजय निषाद ने बुलेटपूफ्र जैकेट मिलने की पुष्टि की। पहले चरण में 8 तो दूसरे चरण में 44 नेताओं को जैकेट दी गई। पूरी खबर पढ़ें 4- यूट्यूबर बोलीं- जीजा ने मां की भी हत्या की थी, लखनऊ में बैंक अफसर, पत्नी-बहन का पोस्टमॉर्टम लखनऊ में बैंक अफसर मानस बाजपेयी, बैंक मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को किया गया। मानस के मामा अखिलेश शुक्ला ने साइको वाले आरोप पर कहा- “अगर मेरा भांजा साइको होता तो क्या SBI में होता?” दिव्या के पिता ने मानस पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया था। प्रज्ञा ने एक्स पर लिखा- जीजा ने अपनी मां की पीटकर हत्या की थी। पूरी खबर पढ़ें 5- अयोध्या में चंपत के आरोपों पर नृपेंद्र भड़के, बोले- मीडिया की मनगढ़ंत कहानी अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र से चंपत राय के मनमानी के आरोपों पर सवाल हुआ तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा- “मैंने ऐसा कोई पत्र नहीं देखा। जब तक पत्र नहीं देख लूंगा, तब तक यही कहूंगा कि ये मीडिया की मनगढ़ंत गाथा होगी। आप लोग सिर्फ विवाद पैदा करना चाहते हैं।” दरअसल, गुरुवार को चंपत राय का 9 पन्नों का पत्र वायरल हुआ था। पत्र में नृपेंद्र मिश्रा पर आरोप लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- कानपुर में SP से लिपटकर रो पड़ी महिला, अफसर ने गले लगाकर संभाला कानपुर देहात में शुक्रवार को एक दिव्यांग महिला अपनी बेटी को लेकर SP ऑफिस पहुंची। यहां SP श्रद्धा पांडेय से मिली और लिपटकर रोने लगी। एसपी ने भी उन्हें गले लगाकर संभाला। कुछ पल के लिए पूरा माहौल भावुक हो गया। दरअसल, वह शुक्रिया कहने के लिए गिफ्ट लेकर पहुंची थी। 2 महीने पहले पानी न आने की शिकायत की थी, जिसका समाधान एसपी ने कराया था। पूरी खबर पढ़ें 7- बाराबंकी के इनकम टैक्स अफसर की सोते-सोते मौत, पत्नी-भाई सरकारी टीचर बाराबंकी के रहने वाले सीनियर इनकम टैक्स अफसर की मध्य प्रदेश में गुरुवार रात मौत हो गई। बंद कमरे में लाश मिली। वह कटनी जिले में पोस्टेड थे। विभाग के गेस्ट हाउस में रुके थे। उनके शरीर पर चोट के निशान या कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो अफसर बेड पर पड़े मिले। परिवार बाराबंकी में रहता था। पत्नी- भाई सरकारी टीचर हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी में पुलिस कप्तान पब्लिक का फोन नहीं उठाते, 72 DM ने भी कॉल नहीं उठाई यूपी में DM-SSP के सरकारी नंबर PRO या स्टेनो के पास रहते हैं, जो तय करते कि कॉल अफसर तक पहुंचेगी या नहीं। आदेशानुसार, सीयूजी नंबर DM-SSP को पास रखना और खुद कॉल रिसीव करना है। विधायक-सांसद भी इसकी शिकायत सीएम से कर चुके हैं। शिकायत में कितनी सच्चाई है इसकी पड़ताल के लिए दैनिक भास्कर ने 75 जिलों के DM-SSP को फोन किया। पूरी खबर पढ़ें 9- मेरठ में एफआईआर के बाद दरोगा फरार, छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप मेरठ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी दरोगा फरार है। पीड़िता ने बताया- शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। फिर इनकार कर दिया। कहा कि पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। दरोगा ने 10 हजार रुपए भेजकर मुझे खरीदने की कोशिश की। मुझे धंधा करने वाली लड़की महसूस कराया। एसएसपी बोले- गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। पूरी खबर पढ़ें 10- ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर्स के लिए रेगुलेटरी, मनमाने किराए पर शिकंजा योगी सरकार ने प्रदेश में ओला, उबर, पोर्टर जैसे ऐप आधारित सेवाओं के लिए पहली बार रेगुलेटरी तैयार किया है। इसके लिए upmyfleet.com एग्रीगेटर पोर्टल शुरू किया गया है। नई व्यवस्था में लाइसेंस, सिक्योरिटी, यात्री सुरक्षा, ड्राइवर कल्याण के अलावा मनमाने ढंग से लिए जाने वाले किराए पर भी लगाम लग सकेगा। यही नहीं ग्राहकों की शिकायत निवारण के मानक भी तय किए गए हैं। 11- अमरोहा में 'बिहारी' कहने पर मार डाला, फावड़े से सिर, गर्दन पर किए 5 वार अमरोहा में ‘बिहारी’ कहकर चिढ़ाने से नाराज युवक ने साथी की हत्या कर दी। 17 अगस्त की शाम उसने फावड़े से सिर, गर्दन, कंधे और कमर पर 5 वार किए। हत्या के बाद शव को डीजल डालकर जलाने की कोशिश की। फिर पकड़े जाने के डर से शव पॉलीथिन में लपेटकर भूसे की कोठरी में छिपा दिया। ग्राम प्रधान की डेयरी पर मृतक और आरोपी एक साथ ही काम करते थे। पूरी खबर पढ़ें 12- यूपी के 13 जिलों में बाढ़, 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, बाजार में नावें चलीं यूपी में बारिश से गंगा-घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी का पानी बाजार और सड़कों तक पहुंच गया है। बहराइच के कई गांव जलमग्न हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं, रिवर फ्रंट रोड डूब गई है। गंगा का पानी लेटे हुए हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें 13- भदोही में 100 रुपए के विवाद में ट्रेन के सामने पहुंचा बेटा, बचाने में मां की मौत भदोही में 100 रुपए को लेकर मां-बेटे में विवाद के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। 20 वर्षीय बेटा ट्रेन से कटने की बात कहकर अस्पताल से निकल गया। गुस्से में निकले बेटे के पीछे-पीछे 45 वर्षीय मां भी गई। ट्रेन के आगे कूदने जा रहे बेटे को बचाने की कोशिश में मां ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटा भी घायल हो गया। मां के लिए बदहवास रोता रहा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- तेंदुए के जबड़े से बेटे को जिंदा निकाल लाया पिता, खेत में हमला किया था लखीमपुर में 56 साल के पिता ने तेंदुए के जबड़े से 22 साल के बेटे को जिंदा बचा लिया। दोनों गन्ने के खेत में घास काट रहे थे, तभी तेंदुए ने बेटे की गर्दन दबोच ली। बेटे की चीख सुनकर पिता लाठी लेकर पहुंचे और तेंदुए से भिड़ गए। तेंदुआ ने झपट्‌टा मारने की कोशिश की, पर पिता पीछे नहीं हटा। ग्रामीण दौड़े तो शोर सुनकर भाग गया। युवक की गर्दन का मांस नोच ले गया। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 22 अगस्त को यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रयागराज, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशांबी आदि कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan