crime
यूपी के इनकम टैक्स अफसर की सोते-सोते मौत, बंद कमरे में मिला शव; दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में तैनात उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी सीनियर इनकम टैक्स अधिकारी की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारी का शव माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित विभागीय गेस्ट हाउस के बंद कमरे में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अधिकारी बेड पर अचेत अवस्था में मिले। मृतक की पहचान माधवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बाराबंकी जिले के निलालडिया असंदा गांव के रहने वाले थे। उनके पिता बृजेन्द्र प्रताप सिंह बाराबंकी कोर्ट में अधिवक्ता हैं। ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन