Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का मिला शव:मौत से पहले बनाया वीडियो, कंपनी के सुपरवाइजर और मालिक के बेटे पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का मिला शव:मौत से पहले बनाया वीडियो, कंपनी के सुपरवाइजर और मालिक के बेटे पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में पुल से यमुना में छलांग लगाने वाले युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक ने छलांग लगाने से पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने स्वीटी सुपाड़ी कंपनी के सुपरवाइजर और मालिक के भांजे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। युवक का वीडियो सामने आने के बाद परिजन अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बुधवार को लगाई थी छलांग बुधवार को थाना जमुनापार क्षेत्र की प्रताप नगर कॉलोनी के रहने वाले दिनेश ने कृष्णापुरी स्थित पुल से यमुना में छलांग लगा दी थी। दिनेश के यमुना में छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दिनेश के यमुना में कूदने की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। दिनेश का मिला शव यमुना में कूदे दिनेश का शव गुरुवार देर शाम को थाना सदर बाजार क्षेत्र के दामोदरपुरा इलाके में मिला। पुलिस ने शव को यमुना से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लेकिन देर रात होने के कारण गुरुवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका था। इसके बाद शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। डॉक्टरों द्वारा पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 15 साल से स्वीटी सुपाड़ी में दिनेश करते थे काम दिनेश का शव लेने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे उनके चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि दिनेश पिछले 15 साल से स्वीटी सुपाड़ी की फैक्ट्री में ड्राइवर का काम करता था। इसी से उसका घर चलता था। बुधवार को दिनेश के भतीजे का जन्मदिन था घर पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सब कुछ होने के बाद दिनेश वहां से चुपचाप निकल आया और यमुना से कूद गया। दिनेश का घटना के 24 घंटे बाद शव मिला था। मौत से पहले बनाई वीडियो दिनेश के चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि उसने छलांग लगाने से पहले एक वीडियो बनाई थी। जिसमें दिनेश ने स्वीटी सुपाड़ी कंपनी के सुपरवाइजर पंकज और मालिक के भांजे चिंटू पर प्रताड़ित करने का वह आरोप लगा रहा है। वीडियो बनाने के बाद दिनेश ने यमुना में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद उसने बचने का प्रयास किया लेकिन पेट में पानी जाने और गहराई होने के कारण सफलता नहीं मिली और वह डूब गया। यह है वीडियो में यमुना में छलांग लगाने से पहले दिनेश ने 2 मिनट 52 सेकंड का वीडियो बनाया। जिसमें दिनेश परेशान दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी के पास नौकरी करते हो तो उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं,में स्वीटी सुपाड़ी में नौकरी करता हूं और 3 महीने से एक आदमी बहुत प्रताड़ित कर रहा है,सेठ का भांजा है चिंटू। मेरी कोई गलती नहीं और मुझे कंपनी से निकाला जा रहा है। इसके बाद दिनेश कहते हैं कि मेरी मौत का कारण जो बनेगा वह चिंटू होगा। चिंटू और पंकज, मुख पर आरोप यह लगता जा रहा है कि शराब पीकर फैक्ट्री आया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan