crime
Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का खुलासा, बेटा निकला मास्टरमाइंड, पत्नी शालू को फंसाने की रची थी साजिश
Vineet Minocha Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या का राज 19 दिन बाद खुला। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड कारोबारी का बेटा सुब्रत था। बहू शालू बेगुनाह निकली। बहू शालू को भी बनाया गया था आरोपी पुलिस ने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार किया था। दोनों के बयान के आधार पर विनीत की हत्या में बहू शालू को आरोपी बनाया गया था, लेकिन अब जांच में शालू के खिलाफ साजिश का आरोप गलत निकला। 6 लाख में कराई हत्या, शालू को फंसाने का प्लान 23 सितंबर को पुलिस ने शालू, विशाल और राजकिशोर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया था। कल्याणपुर थाने में शालू और विशाल का सुब्रत से आमना-सामना कराया गया। इसी दौरान विशाल ने बताया कि हत्या सुब्रत के कहने पर की गई थी। उसे 6 लाख रुपए देने का वादा किया गया था और शालू का नाम लेने को कहा गया था। इसके बाद पुलिस ने देर रात सुब्रत से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की साजिश कबूल कर ली। पिता के अफेयर और महंगे शौक का दावा सुब्रत ने पुलिस पूछताछ में कहा कि पिता के कई महिलाओं से संबंध थे और उसे डर था कि वे किसी महिला से शादी करके उसे संपत्ति में हिस्सेदार बना सकते हैं। उसने कर्ज और महंगे शौक से परेशान होने की बात भी बताई। 'पिता को मारना ही था, लेकिन ऐसे नहीं' सुब्रत ने बताया कि पिता की हत्या कराने में मुझे केवल इतना पछतावा है कि उन्हें इस तरह चाकू से गोदकर नहीं मारना चाहिए था। मैं ऐसी हत्या नहीं कराना चाहता था, लेकिन उन्हें मारना तो था ही।मेरी मां भी पिता के अवैध संबंधों से पीड़ित थीं। पिता घर में आकर खुलेआम अपने संबंधों के बारे में बताते थे। मां भी हम लोगों से कहती थी कि जो करना है, इसका कुछ करो। मुझे मलाल है, पत्नी शालू के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। ये खबर भी पढ़ें: 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, जानें 3 दिन कैसे चलेगा आपका काम 'पिता के कई महिलाओं से अफेयर थे' सुब्रत ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया- पिता के कई महिलाओं से अफेयर थे। मुझे डर था कि पिता किसी महिला से शादी कर उसे घर ले आएंगे। वह संपत्ति में हिस्सेदार बन जाएगी। मैं एक-एक रुपए के लिए मोहताज हो गया था, जबकि पिता मुझे गोवा में महिलाओं के साथ पार्टी की तस्वीरें दिखाते थे। मुझ पर 40 लाख रुपए का कर्ज था। हर महीने 55 हजार रुपए की किस्त आती थी, लेकिन पिता सिर्फ 40 हजार पॉकेट खर्च देते थे। इससे परेशान होकर मैंने हत्या की प्लानिंग की। ये खबर भी पढ़ें: सोनभद्र के 48 बीघा आदिवासी जमीन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के आदेश में दखल से इनकार, अब होगी कार्रवाई 40 लाख के कर्ज में डूबा था सुब्रत पुलिस के मुताबिक सुब्रत शराब, जुआ और सट्टे का आदी था। अलग-अलग बैंकों, लोन ऐप और क्रेडिट कार्ड से उसने करीब 40 लाख रुपए का कर्ज लिया था। सुब्रत ने CCTV बंद करवाए और फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी भी बनवाई थी।
Read full article on Bansal News