Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जुटा प्रशासन:आजमगढ़ डीएम-एसएसपी ने मतदान व मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 3 views
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जुटा प्रशासन:आजमगढ़ डीएम-एसएसपी ने मतदान व मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण
आजमगढ़ जिले में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिले के विभिन्न निर्वाचन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल दुर्गाजी पीजी कॉलेज, चण्डेश्वर तथा मतगणना स्थल एफसीआई गोदाम चकवल और बेलइसा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम-एसएसपी ने भवनों की स्थिति, परिसर की सुरक्षा, सड़क की स्थिति, प्रवेश और निकास व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की स्थिति पूछते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दुर्गाजी पीजी कॉलेज में अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए भवन और परिसर की उपयुक्तता तथा आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। वहीं एफसीआई गोदाम चकवल और बेलइसा में मतगणना स्थल एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और उसके आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। चिन्हित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर सामने आने वाली कमियों का समय रहते निस्तारण कराया जाए, जिससे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जिले के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने महत्वपूर्ण निर्वाचन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश-निकास, निगरानी और आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय से तैयारियां पूरी करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan