Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

वृद्ध महिला से चेन झपटने के 2 आरोपी गिरफ्तार:मधुबनी पुलिस ने सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल जब्त की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
वृद्ध महिला से चेन झपटने के 2 आरोपी गिरफ्तार:मधुबनी पुलिस ने सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल जब्त की
मधुबनी में एक वृद्ध महिला से चेन झपटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से झपटी गई सोने की चेन, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। यह घटना मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी में हुई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 सितंबर 2026 को नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी। मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी में मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात लोगों ने विनोद आनंद झा कॉलोनी निवासी अभा झा नाम की वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसी दौरान प्रधान डाकघर के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। उसकी पहचान रवि कुमार राय के रूप में हुई, जो नेपाल के परसा जिले के बिरगंज का रहने वाला है और फिलहाल मधुबनी के मुरलियाचक बजराहा में रहता है। पुलिस पूछताछ में रवि ने बताया कि उसने अपने साले और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी और झपटमारी की वारदातें की हैं। इस जानकारी के आधार पर नगर थाने में 13 सितंबर 2026 को FIR दर्ज की गई। मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर रवि के साले राजेश कुमार राय को भी गिरफ्तार कर लिया। राजेश भी मधुबनी के मुरलियाचक बजराहा का रहने वाला है। उसके ठिकाने से झपटी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस मामले में शामिल बाकी अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan