Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में सड़कों पर उतरे भाजपाई:बूंदी में राहुल, सोनिया, खड़गे का पुतला जलाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 2 views
‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में सड़कों पर उतरे भाजपाई:बूंदी में राहुल, सोनिया, खड़गे का पुतला जलाया
बूंदी में स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौगान दरवाजे पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तख्तियां लेकर पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेंगे” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। राहुल गांधी समेत तीन नेताओं का पुतला जलाया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेता ओम धगाल ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आजादी के संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा गीत है। इसके सम्मान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। ‘वंदे मातरम्’ को बताया राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक धगाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की भावना जगाई थी। ऐसे राष्ट्रीय भाव से जुड़े विषयों पर सभी को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की आन-बान-शान से जुड़े प्रतीकों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सामूहिक गायन से हुआ प्रदर्शन का समापन विरोध प्रदर्शन के अंत में भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान चौगान दरवाजा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा। ये रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बिलिया, पूर्व चेयरमैन भगवान लाड़ला, आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा, पूर्व जिला प्रवक्ता अमित निम्बार्क, पप्पू धगाल, पार्षद मनीष सिसोदिया, एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष अमनदीप, युवा नेता गौरव भटनागर, राजेश खाईवाल, पल्लव चौबिसा, किट्टू शर्मा, पंकज गुर्जर, भाजपा नेता अनिल शर्मा, मनोनीत पार्षद सुरेश गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि मनवीर गुर्जर, देवराज गुर्जर, शिवम शलूजा, मनोज यादव, राम चौहान, सुमित चावरिया, नितेश अग्रवाल, सुखलाल, धर्म चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan