crime
वंदे भारत में मिली कच्ची रोटी, रेल मंत्री से शिकायत, आईआरसीटीसी ने ठोका 2 लाख का जुर्माना, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया आईआरसीटीसी
नई दिल्ली । भारतीय रेलवे की प्रीमियम और फ्लैगशिप ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बार फिर यात्रियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। वाराणसी से नई दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने परोसे गए खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर सीधे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत दर्ज कराई है। मामला तूल पकड़ते ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) हरकत में आया और लापरवाही बरतने वाले कैटरिंग सेवा प्रदाता पर 2 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगा दिया। भले 20 रुपये ज्यादा ले ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन