crime
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:ट्रक ने 2 लोगों को रौंदा, सिर सड़क पर चिपके; डिप्टी CM का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका
नमस्कार, वाराणसी की आज (शनिवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया गुजरने से दोनों का सिर सड़क से चिपक गया। उधर, शनिवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। मौसम में खराबी के चलते डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा-2 की मौत, सिर सड़क पर चिपका; लोगों ने थाने का घेराव किया वाराणसी में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया गुजरने से दोनों का सिर सड़क से चिपक गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के शव सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़िए… 2- डिप्टी CM का हेलीकॉप्टर मौसम में खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सका, हवाई यात्रा रद कर सड़क मार्ग से गाजीपुर रवाना हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें यहां से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर जाना था। लेकिन मौसम की खराबी की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। पूरी खबर पढ़िए… 3- वाराणसी में लगातार बारिश से तापमान 7 डिग्री सेल्सियस गिरा, अगले 24 घंटे में तेज बारिश के आसार वाराणसी में शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आसमान में घने बादल छाए हैं। रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़िए… 4- सपा नेता अवधेश पाठक को पकड़ने आई कानपुर पुलिस, 2013 में कपंनी बनाकर फर्जीवाड़ा करने का मामला वाराणसी के सपा नेता अवधेश पाठक के खिलाफ कानपुर में दर्ज केस में तलाश तेज हो गई है। उनकी धरपकड़ के लिए कानपुर पुलिस शुक्रवार को वाराणसी पहुंची। पांच करोड़ की ठगी में नामजद सपा नेता और उसके भाई मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़िए… 5- पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू हुआ पिंडदानियों का मेला, देश के कोने-कोने से आस्थावान पहुंच रहे वाराणसी में पितृपक्ष शुरू हो गया है। पितरों की प्रसन्नता और उनकी आत्मा की शांति के लिए किए जाने वाले श्राद्धकर्म का पखवाड़ा इस वर्ष 27 सितंबर से शुरू होगा। हालांकि, पूर्णिमा तिथि के कारण श्राद्धकर्म की शुरुआत एक दिन पहले 26 सितंबर से ही हो गई। पूरी खबर पढ़िए… 6- 243 साल पुरानी रामलीला में काशी नरेश हाथी पर सवार होकर पहुंचे, PAC जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर वाराणसी में अनंत चतुर्दशी के बाद रामनगर की गलियां 31 दिनों तक रामकथा के रंग में रंग जाती हैं। शाम होते ही गंगा की ओर से आती हवा के बीच जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते हैं और श्रद्धालु रामलीला स्थल की ओर बढ़ते हैं। पूरी खबर पढ़िए… 7- 308 पहियों वाला ट्रक वाराणसी आ रहा रहा, 24 घंटे में सिर्फ 10km चलता है; फुटओवर ब्रिज का हिस्सा हटाना पड़ेगा वाराणसी में 308 पहियों का ट्रक आने को है। इस पर चीनी मिल का 180 टन का वेसल लदा हुआ है। यह वेसल बेल्जियम से मंगाया गया है। इसे लखीमपुर की बलरामपुर चीनी मिल यूनिट और एथेनॉल प्लांट में लगाया जाना है। वेसल लदा ट्रक पानी के जहाज से उड़ीसा लाया गया था। अब यह यूपी पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़िए… 8- बाबा लाट भैरव का विवाह आज, भैरवमय होगी महादेव की काशी; देर रात लगाई गई बाबा को मेंहदी धर्म की नगरी काशी में शनिवार की रात भैरव का जयकारा होगा। माथे पर मौर बांध बाबा लाट भैरव बारात लेकर माता शीतला के दरबार पहुंचेंगे और शुभ मुहूर्त में विवाह सम्पन्न होगा। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार की रात बाबा के प्रांगण में मेहंदी की थाली सजी और उन्हें मेंहदी लगाई गई। पूरी खबर पढ़िए… 9- पश्चिम बंगाल का युवक गंगा स्नान के दौरान डूबा, NDRF की 2 टीमें तलाश में जुटीं वाराणसी के रविदास घाट पर शनिवार को दोपहर 3 बजे गंगा स्नान करने पहुंचे एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है। पूरी खबर पढ़िए… 10- BHU में ABVP ने सुंदरकांड पढ़ा, हर दिन प्रदर्शन का नया तरीका अपना रहे; 3 दिन से धरना जारी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना लगातार जारी है। 23 सितंबर से शुरू हुए प्रदर्शन में स्टूडेंट्स हर दिन नया तरीका अपना रहे हैं। अब तक मौन प्रदर्शन, फिर ओपन माइक प्रदर्शन किया जा चुका है। सोमवार को केंद्रीय कार्यालय के बाहर सुंदरकांड पढ़ा। पूरी खबर पढ़िए…
Read full article on Bhaskar