Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पूर्व PM एच.डी.देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा का पिण्डदान, एयरपोर्ट पर रनवे में गिट्टियां मिलीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पूर्व PM एच.डी.देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा का पिण्डदान, एयरपोर्ट पर रनवे में गिट्टियां मिलीं
नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें... पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा देवेगौड़ा के निधन के बाद बुधवार को वाराणसी में उनके छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर विधि-विधान से पिंडदान किया। चेनम्मा देवेगौड़ा का 18 जुलाई को बेंगलुरु में निधन हुआ था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। वादी हरिशंकर पाण्डेय बनाम राहुल गांधी मामले में पुकार होने पर राहुल गांधी की ओर से वकील अनुज यादव ने उपस्थित दर्ज कराई। राहुल गांधी की ओर से कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया, जिसमें केस में अपना पक्ष रखने की बात कही गई। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. पूर्व PM एच.डी.देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा का पिण्डदान, वाराणसी के हनुमान घाट पर छोटे बेटे ने निभाई रस्म पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा देवेगौड़ा के निधन के बाद बुधवार को वाराणसी में उनके छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर विधि-विधान से पिंडदान किया। चेनम्मा देवेगौड़ा का 18 जुलाई को बेंगलुरु में निधन हुआ था। पढ़ें पूरी खबर... 2. 'राम-काल्पनिक' केस में राहुल गांधी का जवाब दाखिल:वाराणसी MPMLA कोर्ट में अनुज यादव का वकालतनामा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। वादी हरिशंकर पाण्डेय बनाम राहुल गांधी मामले में पुकार होने पर राहुल गांधी की ओर से वकील अनुज यादव ने उपस्थित दर्ज कराई। पढ़ें पूरी खबर... 3. वाराणसी में रत्नेशवर महादेव मंदिर गंगा में आधा डूबा:84 घाटों का संपर्क टूटा, हरिश्चंद्र घाट पर सीढ़ियों पर जल रहीं चिताएं वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पानी लगातार ऊपर चढ़ने से काशी के 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। घाटों के आसपास बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिर भी पानी में डूब गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पहुंच रहे परिवारों को हो रही है। पढ़ें पूरी खबर... 4. आजाद अधिकार सेना से 'मैं जिंदा हूं' शिवपुर प्रत्याशी, पूर्व IPS की पार्टी ने संतोष राममूरत को पहला प्रत्याशी बनाया पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की पार्टी यानि आजाद अधिकार सेना ने बुधवार को अपने पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वाराणसी से पहला प्रत्याशी घोषित किया। अमिताभ ठाकुर ने चोलापुर निवासी संतोष मूरत सिंह को शिवपुर का प्रत्याशी बनाया है। पढ़ें पूरी खबर... 5. दालमंडी चौड़ीकरण से किसे नफा-नुकसान, पढ़िए रिपोर्ट:35% हिंदुओं के मकान-दुकान टूटे, कारोबारी बोले- अब महंगा होगा बाजार वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण का कार्य 29 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर आज तक चल रहा है। इसमें कुल 7 मकान अभी तोड़े जाने बाकी हैं। 9 अगस्त को इसका भूमि पूजन भी करा लिया गया और PWD के अनुसार मंगलवार 11 अगस्त से इसपर निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 6. वाराणसी के पूर्व CMO डॉ. मुकेश कुमार निलंबित, 69 दिन में ही छिनी कुर्सी वाराणसी के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एनपी सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं, सोमवार को पद से हटाए गए पूर्व CMO डॉ. मुकेश कुमार को शासन ने देर शाम निलंबित कर दिया। उन्हें निलंबन अवधि में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 7. वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे में गिट्टियां मिलीं, 2 घंटे तक उड़ानें बंद रहीं वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा विमान हादसा टलने के बाद अब मामले की जांच पर सबकी नजर है। रनवे पर गिट्टियां (FOD-फॉरेन ऑब्जेक्ट डिब्रिस) मिलने के बाद एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक विमानों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। पढ़ें पूरी खबर... 8. BFI के महासचिव पहुंचे वाराणसी, कहा- खिलाड़ियों और कोच में डिसिप्लिन का होना बहुत जरूरी हमारे यहां फोकस की कमी है। सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि कोच में भी और अन्य लोगों में भी। कोच एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर कानाफूसी कर रहे हैं। यहां किसी को कहीं खड़ा कीजिये तो वो दो मिनट बाद दूसरी जगह दिखाई देगा। इसपर ध्यान देना होगा।' पढ़ें पूरी खबर... 9. वाराणसी कोर्ट से गबन के आरोपी को जमानत, 50-50 हजार की 2 जमानत पर रिहाई वाराणसी में समूह की महिलाओं से लोन की किस्त के नाम पर लाखों रुपए लेने और उसे उनके लोन खाते में जमा करने के बजाय कथित तौर पर गबन करने के मामले में आरोपी को कोर्ट से राहत मिल गई।पढ़ें पूरी खबर... 10. वाराणसी न्यूरोसिटी में एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर परिजनों का हंगामा-नारेबाजी सारनाथ थाना क्षेत्र के नक्की घाट स्थित न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में मरीज को डॉक्टरों ने एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया, 40 हजार के इंजेक्शन के लगते ही मरीज की हालत बिगड़ गई। गलत दवा और सुई लगाए जाने के आरोप बाद मरीज का शरीर निष्क्रीय होगा, बाह्य अंगो सुन्न हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan