Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:BHU उप कुलसचिव ए. वेलू पर FIR, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की रेड

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 7 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:BHU उप कुलसचिव ए. वेलू पर FIR, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की रेड
नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें...काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पेड़ कटाई के मामले को लेकर छात्र केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। वाराणसी समेत देशभर में एक साथ 14 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को छापेमारी की। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. वाराणसी में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही गंगा, 11 मोहल्लों में घुसा वरुणा नदी का पानी वाराणसी में बुधवार में आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 5 बजे से मंगलवार शाम 5 बजे तक वाराणसी में 61 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मंगलवार सुबह से शाम के बीच ही करीब 25 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश के बीच गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 2. BHU कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से धक्का मुक्की काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पेड़ कटाई के मामले को लेकर छात्र केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हो गई। पढ़ें पूरी खबर... 3. वाराणसी समेत देश के 14 शहरों में ED की रेड, मास्टरमाइंड आलोक की गिरफ्तारी के बाद एक्शन वाराणसी समेत देशभर में एक साथ 14 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को छापेमारी की। यह छापेमारी फर्जी टोल कलेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। टीम ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, पश्चिम बंगाल और NCR से जुड़े कार्यालयों और आवासों पर कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर... 4. BHU उप कुलसचिव ए. वेलू पर FIR, पत्नी बोली- नर्सिंग अफसर से अवैध संबंध काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के उप कुलसचिव (शिक्षण) ए. वेलू के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी ने एक महिला नर्सिंग अधिकारी के बार-बार संवाद और हस्तक्षेप के कारण पारिवारिक जीवन में गलतफहमियां और अशांति पैदा होने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर... 5. सिगरा पूल में फिसल रहे स्टार्टिंग ब्लॉक, आ रही चोटें सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के 50 मीटर ओलंपिक स्विमिंग पूल में खिलाड़ियों के लिए लगाए गए स्टार्टिंग ब्लॉक पर स्टार्ट लेते समय खिलाड़ियों के पैर फिसल रहे है। राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के मुताबिक इससे स्टार्ट लेते समय चोट लग रही है। पढ़ें पूरी खबर... 6. काशी से मथुरा भेजी गई बाबा विश्वनाथ की विशेष भेंट, जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को मिलेगा उपहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर काशी और मथुरा के बीच आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम से मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान में विराजमान श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष भेंट एवं उपहार सामग्री श्रद्धापूर्वक रवाना की गई। पढ़ें पूरी खबर... 7. वाराणसी में बारिश में दीवार गिरी, युवक की मौत वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में मंगलवार देर शाम तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसी के घर की ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से 25 वर्षीय जिलजीत कुमार पुत्र सुवपूजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर... 8. वाराणसी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड करने पर केस दर्ज, गूगल ड्राइव पर 13 वीडियो अपलोड किए वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री अपलोड करने से जुड़ा एक मामला सामने आया है। मामले में नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (NCMEC) की साइबर रिपोर्ट के आधार पर फूलपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67B में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... 9. मणिकर्णिका घाट पर गूंजे वैदिक मंत्र, नेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए हुआ विशेष श्राद्ध-तर्पण नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए काशी के महामोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका घाट पर श्राद्ध-तर्पण और प्रार्थना की गई। नेपाल राष्ट्र की ओर से काशी में नियुक्त लाल मोहरिया परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से अनुष्ठान कर मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। पढ़ें पूरी खबर... 10. चंद्रावती माता मंदिर में गिरा 50 साल पुराना पेड़, भारी बारिश से हुआ हादसा वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्राचीन चंद्रावती माता मंदिर के प्रांगण में 50 साल पुराना चिलबिल का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। यह घटना कल शाम लगातार हो रही बारिश के दौरान हुई। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan