Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

'विपक्ष का कर्तव्य सरकार की गलत नीतियों पर नजर रखना':कैमूर में RJD नेता भाई वीरेंद्र ने व्यवस्थाओं को बताया बदहाल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 3 views
'विपक्ष का कर्तव्य सरकार की गलत नीतियों पर नजर रखना':कैमूर में RJD नेता भाई वीरेंद्र ने व्यवस्थाओं को बताया बदहाल
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कैमूर जिले के भभुआ स्थित अतिथि गृह में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार की नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का कर्तव्य सरकार की गलत नीतियों पर नजर रखना और उसे आईना दिखाना है। वीरेंद्र ने बताया कि राजद नेता तेजस्वी यादव जनता के हित में सरकार को लगातार आईना दिखा रहे हैं और सही सलाह दे रहे हैं। स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील उन्होंने नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं और त्रासदी पर दुख व्यक्त किया, साथ ही पीड़ित और मृतक परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने बिहार में भी बाढ़ और त्रासदी के प्रभावों का उल्लेख किया, जहां नाव पलटने से कई लोग लापता हुए हैं। भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार से अपील की कि वह स्थिति को गंभीरता से ले और तटबंधों की सुरक्षा तथा बाढ़ राहत के पुख्ता इंतजाम पहले से करे, ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके। रिपोर्ट विधानसभा सचिवालय में सौंपेंगे - भाई वीरेंद्र राजद नेता ने अपने आठ दिवसीय संगठनात्मक एवं समीक्षा दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे भोजपुर और बक्सर के बाद कैमूर पहुंचे हैं और इसके बाद रोहतास का दौरा करेंगे। कैमूर में व्यवस्थाओं की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का ढांचा काफी लचर है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित में ईमानदारी से काम करने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि वे अपनी रिपोर्ट विधानसभा सचिवालय में सौंपेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan