top
विकसित भारत 2047 रंगोली प्रतियोगिता:एस.एन. सेन कॉलेज में छात्राओं ने रंगों से उकेरी भविष्य की तस्वीर
'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत गुरुवार को एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में 'विकसित भारत 2047' विषय पर एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मकता का परिचय देते हुए रंगों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य और विकास की संकल्पना को उकेरा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सुमन और नोडल प्रभारी प्रो. निशा वर्मा की उपस्थिति में हुआ। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. रश्मि बाजपेई ने छात्राओं की रचनात्मकता की जमकर सराहना की। मूल्यांकन के आधार पर नैन्शी वर्मा ने प्रथम, आशिया वशीद ने द्वितीय और आशिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. सुमन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जगाते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनके दायित्व का बोध भी कराते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। अंत में डॉ. रचना निगम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Read full article on Bhaskar