crime
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:नक्सली के मोबाइल में बैन जंगी एप मिला, संस्कृत यूनिवर्सिटी में 74% सीटें खाली रह गईं
नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें... वाराणसी में ATS की गोली से ढेर हुए नक्सली बृजेश के मोबाइल में प्रतिबंधित जंगी एप मिला है। इसे ट्रेस नहीं किया जा सकता है। उधर, शिवाला में सीवर से 12 बोरी बालू मिलने के बाद सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि कैमरे लगे हैं तो निगम फुटेज क्यों नहीं दिखा रहा? अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- ATS की गोली से ढेर हुए नक्सली बृजेश के मोबाइल में प्रतिबंधित जंगी एप मिला, जो ट्रेस नहीं हो सकता वाराणसी में ढेर हुए 30 लाख के नक्सली बृजेश गंझू के मोबाइल में ATS को प्रतिबंधित जंगी एप मिला है। यह एप ड्रग पेडलर्स, नक्सली, उग्रवादी और शातिर अपराधी इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इसकी लोकेशन और बातचीत ट्रेस नहीं की जा सकती है। पूरी खबर पढ़िए... 2- सीवर में बालू की बोरी के दावे पर अजय राय बोले-कैमरे लगे हैं तो निगम फुटेज क्यों नहीं दिखा रहा? वाराणसी के शिवाला में सीवर से 12 बोरी बालू मिलने का मामला तूल पकड़ रहा है। नगर निगम ने अज्ञात पर एफआईआर कराई है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शिवाला पहुंचे। उन्होंने मेनहोल खुलवाकर सीवर की स्थिति देखी और मौके का निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़िए... 3- BHU में पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से मारपीट मामले में प्रो. ओमशंकर ने चश्मदीद से बात की, वीडियो जारी किया काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से कथित मारपीट का मामला एक बार फिर चर्चा में है। BHU के प्रोफेसर डॉ. ओमशंकर ने वीडियो जारी कर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़िए... 4- BHU के चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ 3 छात्र संगठन लामबंद, बोले-पद से हटाया जाए काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एबीवीपी के बाद अब आईसा और एनएसयूआई ने भी चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तीनों छात्र संगठनों की ओर से प्रो. पोखरिया को पद से हटाने की मांग की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए... 5- गदा-जोड़ी दंगल में कल्लू पहलवान ने 54 किलो की गदा 36 बार फेरी, लाले ने भी रिकॉर्ड बनाया वाराणसी के ईश्वरगंगी वार्ड स्थित पिपलानी कटरा के पास भोलेनाथ मंदिर परिसर में रविवार रात गदा-जोड़ी दंगल का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी के साथ मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। देर रात तक पहलवानों के बीच जोर-आजमाइश चलती रही। पूरी खबर पढ़िए... 6- वाराणसी में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार, गंगा का जलस्तर 2cm की रफ्तार से घटा वाराणसी में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे, जिससे धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम का असर भी प्रदेश में पहुंचने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़िए... 7- संस्कृत यूनिवर्सिटी में 74% सीटें खाली रह गईं, डीन बोले-रेयर विषयों में प्रवेश कम होते हैं वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की करीब 4 हजार सीटों में अब तक 1,047 प्रवेश फाइनल हुए हैं। इनमें शास्त्री यानी ग्रेजुएशन स्तर पर 823 और आचार्य यानी पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर 224 छात्रों का प्रवेश पूरा हो चुका है। इस हिसाब से अभी करीब 26% सीटें ही भर पाई हैं। पूरी खबर पढ़ें... 8- जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों ने प्रदर्शन किया; बोले-5 महीने से वेतन नहीं, कर्ज से घर चल रहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में सोमवार को एक घंटे तक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। पूरी खबर पढ़िए... 9- BHU में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर हो सकता है फैसला, EC की बैठक जारी काशी हिंदू विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की बैठक सोमवार को शुरू हो गई। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े प्रशासनिक, सेवा संबंधी और अन्य लंबित मामलों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... 10- तालाब में डूबने से महिला की मौत; शौच के लिए घर से निकली थी, पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरी वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंजू देवी पत्नी करिया शौच के लिए घर से निकली थीं। तालाब के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरीं। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए...
Read full article on Bhaskar