Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:बालाओं के डांस में खोए पुलिसकर्मी, कांग्रेस ने चुटकी ली; हारे प्रत्याशियों को BJP का टिकट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 29, 2026 👁 8 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:बालाओं के डांस में खोए पुलिसकर्मी, कांग्रेस ने चुटकी ली; हारे प्रत्याशियों को BJP का टिकट
नमस्कार, वाराणसी की आज (मंगलवार) की बड़ी खबरें… भाजपा ने मंगलवार को वाराणसी की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने दोनों सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। हालांकि, दोनों प्रत्याशी पहले चुनाव हार चुके हैं। उधर, पुलिसकर्मियों ने महिला डांसरों के नृत्य का जमकर आनंद लिया। वीडियो वायरल होने से फजीहत हुई तो DCP बोले- AI क्लिप है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- हारे प्रत्याशियों को BJP का टिकट, 3 बार प्रमोद मिश्रा और 1 बार हार चुके केदारनाथ को उतारा भाजपा ने मंगलवार को वाराणसी की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने दोनों सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा जताते हुए चुनाव हार चुके प्रत्याशियों को फिर मैदान में उतारा है। पूरी खबर पढ़िए… 2- बालाओं का डांस देखने में खोए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने से फजीहत, DCP बोले- AI क्लिप है वाराणसी के लाटभैरव मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला डांसरों के नृत्य का जमकर आनंद लिया। भीड़ के साथ ठुमके देखे, वीडियो बनाए और उनके कदम थिरकते नजर आए। पुलिसकर्मियों का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस की खूब फजीहत हुई। पूरी खबर पढ़िए… 3- काशी राज परिवार का हाथी बेड़ियां तोड़कर तालाब में उतरा, खाना मिलने में देरी से मूड बिगड़ा था; महावतों ने 4 घंटे मनाया काशी के राज परिवार के हाथी धनराज का सोमवार सुबह 11:30 बजे खाना मिलने में देरी होने से मूड बिगड़ गया। नाराज धनराज ने अपनी बेड़ियां तोड़ दीं और पास स्थित पंपासर पोखरे में उतर गया। हाथी को अचानक तालाब में उतरता देख वहां स्नान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पूरी खबर पढ़िए… 4- गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां डूबीं, दुकानें हटाई गईं; वरुणा में पलट प्रवाह शुरू वाराणसी में गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ाव शुरू होने से घाट किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को दिन में जलस्तर करीब 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे और रात में करीब 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा। पूरी खबर पढ़िए… 5- 'पाकिस्तानेश्वर' नाम पर विवाद, सिंधी बोले-'सिंधु गंगेश्वर' होना चाहिए; नगर निगम से शिकायत की गंगा किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर के नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजमंदिर क्षेत्र के छोटी शीतला घाट स्थित मंदिर के बाहर ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ नाम का बोर्ड लगाए जाने पर सिंधी समाज ने आपत्ति जताई है। मंदिर का नाम ‘सिंधु गंगेश्वर महादेव’ किए जाने की मांग की। पूरी खबर पढ़िए… 6- BHU में ABVP ने धरने के 7वें दिन केंद्रीय कार्यालय के बाहर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया, हनुमान चालीसा पढ़ा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। पूरी खबर पढ़िए… 7- शिक्षक-स्नातक सीटों पर नामांकन शुरू, निर्वाचन कार्यालय में फार्म खरीदने पहुंचे दावेदार, 6 अक्टूबर तक भरेंगे पर्चे वाराणसी में मंगलवार को स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया। आयुक्त कार्यालय में सुबह 11 बजे से निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने नामांकन पत्र वितरण शुरू किया। अब तक लगभग 5 पर्चे की बिक्री हुई। पूरी खबर पढ़िए… 8- आग से खाक हुई फैक्ट्री से 24 घंटे बाद भी धुआं उठता रहा, बगल के अस्पताल की दीवारें दरकीं मंडुवाडीह तिराहे पर रवि प्रकाश लिमिटेड की पंखा फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब 4 बजे लगी आग का असर मंगलवार तक दिखाई दिया। आग बुझने के बाद भी फैक्टरी से दोपहर तक धुआं निकलता रहा। फैक्ट्री से सटे मेघना हॉस्पिटल की दीवारें दरक गईं हैं। फैक्ट्री के कर्मचारियों को अब रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। पूरी खबर पढ़िए… 9- मेडिकल स्टोर से 4.50 लाख कैश चोरी, 65.8 ग्राम जेवर भी ले गए; रेलवे ट्रैक की तरफ से दीवार तोड़कर घुसे चोर वाराणसी के शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी छोर के पास अजय मेडिकल में सोमवार रात चोरी हो गई। चोर दुकान के पीछे रेलवे ट्रैक की तरफ की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और स्टील के टीन के बक्से में रखे 4.50 लाख रुपए नकद और करीब 65.8 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़िए… 10- 3 बच्चों के पिता ने नाबालिग से रेप किया, घर में पेंटिंग करने गया था; अरेस्ट वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। पूरी खबर पढ़िए…
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan