top
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया:वृद्धाश्रम में केक काटा, फल-अंगवस्त्र बांटे; समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान
मऊ में सेवा संकल्प अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचे। उन्होंने शाम 4 बजे जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटकर बुजुर्गों को फल, अंगवस्त्र और चौकी समेत अन्य सामान वितरित किया और उनका आशीर्वाद लिया। गुद्दड़ बाबा के समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के बाद मंत्री गुद्दड़ बाबा के समाधि स्थल पहुंचे और दर्शन किए। उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर समाधि स्थल के आसपास सफाई की। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। मंत्री ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण भी किया। वृद्धाश्रम में रसोई गैस की मांग वृद्धाश्रम के प्रबंधक लछीराम प्रसाद ने मंत्री से भोजन बनाने के लिए रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा नेता अनमोल साहू ने ज्ञापन देकर क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव और कस्बे स्थित उदासीन ऋषि आश्रम के विकास की मांग रखी। गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी और प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड की अगुवाई में लोगों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। दीपक गुप्ता डायमंड के नेतृत्व में लोगों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता छोटू प्रसाद, जनार्दन शर्मा, कीर्तिमान पंकज, उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाल कमलकांत वर्मा, कानूनगो, लेखपाल और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar