crime
Uttarakhand News : '20-20 दिनों तक नहीं हो रही बोहनी', मसूरी के ट्रैक्सी चालकों पर ये कैसी आफत?
Mussoorie News : मसूरी के टैक्सी चालक मुसीबत में घिरते जा रहे हैं. पर्यटकों की आवक में 80 प्रतिशत तक की भारी गिरावट की वजह से उनकी कमाई ठप हो चुकी है. परिवार का भरण-पोषण और बच्चों का फीस भरना मुश्किल हो गया है. लोकल 18 से टैक्सी चालक जितेंद्र कुमार कहते हैं कि सबसे बड़ी आफत बरसात है. मसूरी के रास्ते टूट गए हैं. इससे गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है. मानसून सीजन से पहले ही टूरिस्ट चौकन्ना हो जाता है. पर्यटन सीजन के भरोसे ही कई लोगों ने बैंक लोन लेकर टैक्सियां खरीदी थीं, लेकिन अब उनकी किस्त चुकाना गले की फांस बन गया है. काम न होने से टैक्सी यूनियनों के सदस्य दिन भर स्टैंड पर खाली बैठने को मजबूर हैं.
Read full article on News 18 Hindi