politics
उतरौला बलरामपुर-बारहवी शरीफ के जुलूस में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जामा मस्जिद के पेश इमाम ने की अपील
उतरौला, बलरामपुर - आगामी 26 अगस्त को बारहवीं शरीफ के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर उतरौला जामामस्जिद के पेश इमाम मोहम्म द अख्तर रज़ा क़ादरी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने लिए अपील की है। पेश इमाम ने कहा कि जुलूस के दौरान इस्ला मी परम्परा केअनुसार शुरू से लगाए जाने वाले नारों का ही इस्ते माल किया जाए। ऐसे किसी भी नारे से बचें, जिससे किसी की धार्मिक भावना या सामाजिक सौहार्द को ठेस न पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग जुलूस के दौरान संयम और अनुशासन बनाए रखें,तथा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न करें,जिस से आपसी भाई चारा पर प्रभावित हो। उन्होंने जुलूस में लगाए जाने वाले झण्डों को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि देश में इस्ला मी परम्परा केअनुसार शुरू से इस्तेमालकिए जा रहे झंडे को ही लगाए जाएं। साथ ही अपने मुल्क के राष्ट्रीय ध्वज का भी पूरी तरह से सम्मान किया जाए पेश इमाम मोहम्मद अख्तर रज़ा क़ादरी ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि बारहवीं शरीफ का जुलूस आपसी भाई चारे,शांति और सौहार्द का सन्देश देता है। सभी लोग हर तरह की गलती सेबचें और प्रशासन का सह योग करते हुए शांति पूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल हों। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br