crime
उदयपुर : 181 पर शिकायत से खुली पोल, कल्याणपुर में छह अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई
शिकायत के बाद चिकित्सा विभाग ने ऋषभदेव ब्लॉक के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छह अवैध क्लीनिकों पर औचक कार्रवाई की। 181 पर मिली शिकायत के आधार पर पुलिस के सहयोग से की गई जांच में वैध क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की कमी मिली। क्लीनिकों में बिना लाइसेंस दवाइयां, एंटीबायोटिक्स और इंजेक्शन रखे जाने के साथ बायोमेडिकल कचरे का असुरक्षित निस्तारण भी सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने अनियमितताओं को चिह्नित कर संबंधित क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की।
Read full article on Patrika News