business
उद्योग बंधु की बैठक में विद्युत और सड़क व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित सुधार और प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जनपद में खराब विद्युत ट्रांसफार्मरों, विद्युत चोरी, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और लटकते विद्युत तारों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। समस्याओं के संबंध में अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जानकारी न दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश ...
Read full article on Tarun Mitra