Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

उतरौला बलरामपुर- कोटेदारों और बिचौलियों के चंगुल में फंसा पूर्ति विभाग लाभार्थी हो रहे परेशान

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 2 views
उतरौला बलरामपुर -तहसील उतरौला के पूर्ति अधिकारी ने पात्र लोगों के राशन कार्ड जारी करने,मृतकों का नाम हटाने व नयेलोगों के नाम जोड़ने मेंहीला हवाली कर रहे है। इस समय बिचौलियों और कोटेदारों के हस्त क्षेप के बिना कोई भी काम नहीं होता है। स्थिति यह है कि दो- दो बार आनलाईन कराने के बाद न तो पात्रों का कार्ड जारी होता है, और न ही नाम घटाने-बढ़ाने की. प्रक्रिया हो रही है। बिचौलिए और कोटे दार जरूरत मंदों का आर्थिक शोषण भी पूर्ति कार्यालय के नाम पर करते हैं। नया राशन कार्ड बनवाने की रकम एक हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपए में यूनिट बढ़वाने की फीस पांच सौ रुपये बिचौलियों ने तय कर रखी है। अब इसमें कितनी रकम अधिकारियों कोजाती है और कितनी रकम बिचौलियों के पास रहती है इसका जवाब सिर्फ मोहकमे के अधिकारी व कर्मचारी ही दे सकते हैं। पोर्टल पर लम्बित पड़े नये राशन कार्डों और यूनि ट बढ़वाने के आवेदन आवेदकों की शिकाय तों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। नामित सभासद मोल्हू राम ने बताया हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी के निधन के बाद लगभग एक साल पहले उनका नाम हटाकर पुत्र वधू का नाम जोड़ने का आवेदन किया था। हर महीने पूर्ति कार्या लय का चक्कर काट रहा हूं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इटई अब्दुल्ला के ग्राम चपरतलवा के निवासी हदीशुन्निशा ने बताया कि आनलाइन करवाने के बाद पूर्ति कार्यालय का दस बार चक्कर लगा चुकी हूं काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय कोटेदार ने अपना अनु भव साझा करते हुए बताया कि कागज के भीतर एक हजार का नोट रखकर दे दीजिए, काम हो जाए गा, नहीं तो ऐसे दौड़ ती रह जाओगी,उतरौ ला ग्रामीण के निवासी सेबी, सुनीता के अला वा दर्जनों लोग पूर्ति कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुके हैं, हर तीन महीने बाद नया आनलाईन करवा ने की सलाह दे दी जाती है। लेकिनराशन कार्ड मे बच्चों कानाम नहीं बढ़ाया जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि अगर इसी काम के लिए किसी खास कोटेदार को तयशुदा रकम दे दी जाए, तो फिर हफ्ते भर में ही काम पूरा हो जाता है। अधिकारी इसके लिए बाहरी कर्मचारियों से काम करवाने की दलील देकर सुविधा शुल्क लेने-देने को गलत नहीं मानते हैं। हर महकमे मे पारदर्शी और जन हितकारी काम होने के दावों की हकीकत उच्चअधिका रियों को धरातल पर जांच करने की जरुरत है। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी उतरौला ने कहा कि आवेदिका काआवेदन पत्र मंगाया गया है जांच करके उचित कार्यवाही की जाएगी। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan