politics
उरई में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन:किसान सम्मान निधि दोगुनी और सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
जालौन के उरई में कृषि संबंधी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को गल्ला मंडी उरई में शक्ति प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई. रेड्डी, प्रदेश अध्यक्ष भईया राम मौर्य, संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, प्रांत संगठन मंत्री कमलेश और प्रांत महामंत्री कमलेश सिंह बादा ने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद करीब 8 हजार किसान एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। किसान संघ ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने की मांग रखी। साथ ही त्रुटिवश योजना से वंचित किसानों और वर्ष 2019 के बाद जिन किसानों के नाम जमीन दर्ज हुई है, उन्हें भी सम्मान निधि का लाभ देने की मांग की गई। भूमि अधिग्रहण नियमों में सुधार और मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। किसान संघ ने बुंदेलखंड में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। जालौन, झांसी और हमीरपुर के लिए बांधों से मिलने वाले पानी से सिंचाई की अवधि बढ़ाने की मांग की गई। धरने का संचालन जिला मंत्री आनंद द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह चौहान, जिला सहमंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, जैविक प्रमुख ओमप्रकाश द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष रामआसरे, कार्यालय मंत्री सरमन प्रजापति, जिला युवा प्रमुख अरविन्द यादव, अशोक सोनी, बीज प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु, दयाल सिंह, बृजकिशोर, राजेन्द्र माहेश्वरी, श्रीमती सुनीता गुप्ता महिला प्रमुख, ब्लाक अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह गुर्जर जालौन, रामबाबू सिंह डकोर, सुभाष दीक्षित महेवा, धमेन्द्र शिवहरे कुठौद, आनन्द तिवारी कदौरा, विश्राम सिंह चौहान माधौगढ़, सत्येन्द्र सिंह राजावत रामपुरा, बृजकिशोर पाण्डे नदीगांव, कृष्ण कुमार निरंजन लालजी कोंच, एवं ब्लाक मंत्री रामऔतार माधौगढ़ संतोष शर्मा कुठौंद, धरमपाल राजपूत महेवा, सुशील तिवारी जालौन, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा कॉच, मनीष अवस्थी कचौरा, शिशुपाल यादव नदीगांव, अशुल गुर्जर नितिन प्रजापति समेत विभिन्न ब्लाकों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar