top
UPI से 98,900 रुपये की ठगी,:अलीगढ़ के युवक के SBI खाते से छह बार में UPI के जरिए निकाल ली रकम, मुकदमा दर्ज
देहली गेट क्षेत्र में एक युवक के SBI खाते से छह बार में 98,900 रुपये की रकम UPI के जरिए निकाल ली गई। शिकायतकर्ता विवेक बंसल के मुताबिक, उन्होंने न तो अपना UPI पिन और न ही OTP किसी से साझा किया था। इसके बावजूद 21 सितंबर को उनके खाते से लगातार लेन-देन हुए और रकम सन्दीप के UPI हैंडल sandeepgin@UBIN पर ट्रांसफर हो गई। महावीर गंज निवासी विवेक बंसल ने देहली गेट थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके SBI बचत खाते से 21 सितंबर को अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई। इनमें 20 हजार, 20 हजार, 9,900, 20 हजार, 20 हजार और 9 हजार रुपये के छह लेन-देन शामिल हैं। इस तरह कुल 98,900 रुपये खाते से निकल गए। बैंक और साइबर पोर्टल पर भी शिकायत विवेक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की थी। रकम निकलने की जानकारी होने के बाद उन्होंने बैंक को सूचना देने के साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी सूचना दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से संबंधित UPI खाते को फ्रीज कराने और रकम वापस दिलाने के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धोखाधड़ी की धाराओं में FIR देहली गेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लेन-देन में इस्तेमाल UPI हैंडल से जुड़े विवरण की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar