top
UPI चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:BJP सरकार से फैसला वापस लेने की उठाई मांग, बोले- दुकानदारों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ
कानपुर महानगर कांग्रेस ने बुधवार को शिवाला बाजार में UPI भुगतान पर चार्ज लगाए जाने के विरोध में दुकानदारों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के साथ कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान अब रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। ऐसे में ऑनलाइन लेन-देन पर किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज लगाने से छोटे व्यापारियों की परेशानी बढ़ सकती है। भाजपा सरकार पर लगाए आरोप जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि छोटे दुकानदार पहले से महंगाई और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में UPI लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना उनके हित में नहीं है। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और आम जनता व व्यापारियों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को समाप्त करने की मांग की। UPI चार्ज वापस लेने की उठाई मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान UPI चार्ज वापस लेने और छोटे दुकानदारों व आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग उठाई। प्रदर्शन में शंकरदत्त मिश्रा, नरेश पाठक, इखलाख डेविड, हरीश बाजपेई, राजकिशोर वर्मा, कृपेश त्रिपाठी, रवि बाजपेई, जावेद उस्मानी, राकेश साहू, विनय पांडे, मुकेश कन्नौजिया, फजल अमीर, अजय सिंह और मेराज अहमद मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar