Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

उज्जैन में रामघाट पर डूबने लगा श्रद्धालु:SDRF जवान ने नदी में छलांग लगाकर बचाया, समय पर मिली मदद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 24, 2026 👁 1 views
उज्जैन में रामघाट पर डूबने लगा श्रद्धालु:SDRF जवान ने नदी में छलांग लगाकर बचाया, समय पर मिली मदद
उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट पर गुरुवार को नहाते समय एक श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। विदिशा से आए इस श्रद्धालु को डूबता देख रामघाट पर तैनात SDRF जवान राहुल परिहार ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मदद मिलने से उसकी जान बच गई। इस घटना के दौरान रामघाट पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। SDRF जवान की फुर्ती से श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रामघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SDRF और होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। वे स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के गहरे पानी में जाने और डूबने की घटनाओं पर नजर रखते हैं। खतरा दिखने पर जवान तुरंत उन्हें सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह देते हैं। जरूरत पड़ने पर जवान तुरंत बचाव कार्य करते हैं। रामघाट पर SDRF और होमगार्ड की सक्रियता से डूबने से होने वाली मौतों को रोकने में मदद मिली है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan