Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

दौसा में कांग्रेस ने 8 निकायों में बनाया बोर्ड:भाजपा को 3 सीटों से करना पड़ा संतोष; सिकराय-महवा में बची लाज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 21, 2026 👁 2 views
दौसा में कांग्रेस ने 8 निकायों में बनाया बोर्ड:भाजपा को 3 सीटों से करना पड़ा संतोष; सिकराय-महवा में बची लाज
दौसा जिले की 11 नगर निकायों में सभापति और चेयरमैन पद के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने 8 निकायों में जीत दर्ज कर प्रमुख पदों पर कब्जा किया, जबकि भाजपा 3 निकायों में ही अपना चेयरमैन बना सकी। कांग्रेस ने दौसा, लालसोट, बांदीकुई, बसवा, लवाण, मंडावरी, रामगढ़ पचवारा और मंडावर में जीत दर्ज की। वहीं भाजपा ने सिकराय, भांडारेज और महवा में जीत हासिल की। महवा में भाजपा के विनीत बंसल निर्विरोध निर्वाचित हुए। 11 निकायों के परिणाम के बाद जिले में कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आया। जानिए ... निकायवार चुनाव परिणाम कांग्रेस ने 8 निकाय जीते, भाजपा को 3 में सफलता 11 नगर निकायों में कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 3 निकायों में प्रमुख पद जीते। कांग्रेस ने दौसा में रेखा गुर्जर, लालसोट में कपिल पुरोहित, बांदीकुई में विनोद गुर्जर, बसवा में छोटेलाल गुर्जर, लवाण में कैलाशी मीणा, मंडावरी में रामकेश मीणा, रामगढ़ पचवारा में रामफूल मीणा और मंडावर में अनिता देवी मीणा को प्रमुख बनाया। दौसा में रेखा गुर्जर ने भाजपा की कविता गुर्जर को 31-24, लालसोट में कपिल पुरोहित ने पिंकी चतुर्वेदी को 21-14, बांदीकुई में विनोद गुर्जर ने राजन्ति सैनी को 23-17, बसवा में छोटेलाल गुर्जर ने मुकेश सैनी को 15-10, लवाण में कैलाशी मीणा ने हीरा देवी को 15-5, मंडावरी में रामकेश मीणा ने जंतु देवी मीणा को 13-7, रामगढ़ पचवारा में रामफूल मीणा ने राधेश्याम मीणा को 16-4 और मंडावर में अनिता देवी मीणा ने अशोक नारेड़ा को 15-10 से हराया। भाजपा की 3 जगह जीत भाजपा ने सिकराय में कैलाश बैरवा को 13-12 और भांडारेज में सीमा बैरवा को 17-8 से जीत दिलाई। महवा में विनीत बंसल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल और महवा विधायक राजेंद्र मीणा अपने क्षेत्रों में पार्टी को निकाय प्रमुख की जीत दिलाने में सफल रहे, जबकि भांडारेज में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। प्रदर्शन पर राजनीतिक चर्चा केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार तथा जिले के पांच में से चार विधायक भाजपा के होने के बावजूद पार्टी 11 में से 3 निकायों में ही प्रमुख बना सकी। भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आपसी मतभेद और संगठनात्मक खींचतान की चर्चाएं हैं। इन कारणों पर पार्टी स्तर पर मंथन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दौसा की नवनिर्वाचित सभापति रेखा गुर्जर ने जनहित से जुड़े कामों को प्राथमिकता देने की बात कही। कांग्रेस विधायक डीडी बैरवा ने परिणाम को जनता की जीत बताया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan