top
दुर्गेश्वरी विद्यालय में वार्षिक महोत्सव:2 दिवसीय संस्कृत सम्मेलन की तैयारी, बागपत से मेरठ तक बंटे निमंत्रण
ग्वालियर खेड़ा स्थित दुर्गेश्वरी संस्कृत विद्यालय में 3 और 4 नवंबर 2026 को 32वां वार्षिक महोत्सव एवं संस्कृत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव का निमंत्रण देने के लिए महंत डॉ. साधुराम स्वामी ने प्राचीन दादू पीठ आश्रम, ग्वाली खेड़ा, बागपत से अपने प्रतिनिधि को भेजा। प्रतिनिधि ने सिद्ध पीठ प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर, ग्राम शाहपुर जदीद, पोस्ट सकौती में मेरठ जिला प्रभारी शौकिन्द्र प्रधान और जिला अध्यक्ष आकाश डेढ़ा सहित अन्य लोगों को निमंत्रण पत्र सौंपे। इस अवसर पर महेंद्र महाशय, करमसिंह मास्टर, बागपत के जिला उपाध्यक्ष सागर तोमर, सागर छौकर, अगस्त्य आर्य और उर्जित आर्य मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar